किन्नू पंचायत में मनरेगा कार्यो पर खर्च होंगे 1.35 करोड़

संवाद सूत्र, सराहन बुशहर : पंचायत किन्नू में 1.35 करोड़ से मनरेगा कार्य होंगे। पंचायत प्र

By JagranEdited By: Publish:Wed, 03 Oct 2018 04:23 PM (IST) Updated:Wed, 03 Oct 2018 04:23 PM (IST)
किन्नू पंचायत में मनरेगा कार्यो पर खर्च होंगे 1.35 करोड़
किन्नू पंचायत में मनरेगा कार्यो पर खर्च होंगे 1.35 करोड़

संवाद सूत्र, सराहन बुशहर : पंचायत किन्नू में 1.35 करोड़ से मनरेगा कार्य होंगे। पंचायत प्रधान यशपाल की अध्यक्षता में आयोजित ग्राम सभा में जहा कोरम पूरा रहा, वहीं ग्रामीणों कीसहमति से विभिन्न कार्यों का प्रस्ताव तैयार किया गया। प्रधान ने कहा कि पंचायत के 95 फीसद लोगों को मनरेगा के तहत रोजगार उपलब्ध करवाया गया है। 95 फीसद लोगों के गाय व बकरी शैड सहित बनकर तैयार है और भूमि सुधार के काम भी पूरे हो चुके है। नए वित्त वर्ष के तहत मनरेगा में छुटे ग्रामीणों को गाय शैड, बकरी शैड निर्माण, हर वार्ड में श्मशानघाट और दूषित पानी की निकासी के लिए नालियों का निर्माण करवाया जाएगा।

chat bot
आपका साथी