राज्यपाल आचार्य देवव्रत को जन्मदिन पर मुख्यमंत्री ने दी बधाई

राज्य ब्यूरो, शिमला : राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने शुक्रवार को राजभवन में अपना 60वा जन्मदिन मनाया

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jan 2019 08:05 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jan 2019 08:05 PM (IST)
राज्यपाल आचार्य देवव्रत को जन्मदिन पर मुख्यमंत्री ने दी बधाई
राज्यपाल आचार्य देवव्रत को जन्मदिन पर मुख्यमंत्री ने दी बधाई

राज्य ब्यूरो, शिमला : राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने शुक्रवार को राजभवन में अपना 60वा जन्मदिन मनाया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय मंत्री सहित विभिन्न राज्यों के राज्यपालों ाऔर मुख्यमंत्रियों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी तथा उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार सुबह राजभवन जाकर राज्यपाल से भेंट की तथा उनके लम्बे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना की तथा उम्मीद जताई की उनके मार्गदर्शन से राज्य को प्रगति के पथ पर आगे ले जाने में सहायता मिलेगी। वहीं सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री महेंद्र सिंह तथा स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने भी राज्यपाल से भेंट करके उन्हें शुभकामनाएं दी। इसके अतिरिक्त मुख्य सचिव बीके अग्रवाल, पुलिस महानिदेशक एसआर मरड़ी, अन्य वरिष्ठ अधिकारी तथा अन्य प्रबुद्ध नागरिकों ने राज्यपाल को जन्म दिन की बधाई दी।

chat bot
आपका साथी