लोक सेवा आयोग के पूर्व चेयरमैन ने की आत्महत्या

विश्व सहनशीलता दिवस पर हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के पूर्व चेयरमैन चंद्र मोहन शर्मा ने आत्महत्या कर ली। उन्होंने खुद को गोली मार कर जान दे दी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Nov 2018 07:41 PM (IST) Updated:Fri, 16 Nov 2018 07:41 PM (IST)
लोक सेवा आयोग के पूर्व चेयरमैन ने की आत्महत्या
लोक सेवा आयोग के पूर्व चेयरमैन ने की आत्महत्या

जागरण संवाददाता, शिमला : विश्व सहनशीलता दिवस पर हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के पूर्व चेयरमैन एवं सेवानिवृत्त मेजर जनरल चंद्र मोहन शर्मा ने अपने घर पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौके से चली हुई गोली, पिस्तौल और पांच पन्नों का सुसाइड नोट बरामद किया है। जाखू में पूर्व मुख्यंमत्री वीरभद्र सिंह के आवास होलीलॉज के पास यह वारदात हुई है।

चंद्र मोहन शर्मा लंबे समय से कान की बीमारी टिनिटस से जूझ रहे थे। इस कारण वह कई दिन से परेशान थे। वह नींद की दवाएं खाते थे। इसके बावजूद उन्हें नींद नहीं आती थी। इस कारण वह अकसर घर पर कमरे में अकेले रहते थे। वह पिछले एक महीने से काफी परेशान थे। शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे उनकी पत्नी कमरे में उन्हें चाय देने गई। उस दौरान चंद्र मोहन कमरे में नहीं थे। घर में तलाश करने पर उनका पता नहीं चला। परिजनों ने पुलिस को उनके लापता होने की सूचना दी। पुलिस घर पर नहीं पहुंची थी मगर अन्य थानों में उनके लापता होने का संदेश दिया गया। करीब 11 बजे परिजनों ने दोबारा पुलिस को फोन कर बताया कि घर के बेसमेंट में चंद्र मोहन का शव पड़ा है। एसपी ओमापति जम्वाल और डीएसपी प्रमोद शुक्ला ने घटनास्थल का जायजा लिया। फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम ने घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाए। चंद्र मोहन के परिवार में पत्नी और दो बेटे कुणाल शर्मा व तुषार शर्मा हैं। कुणाल अमेरिका में जबकि तुषार गुरुग्राम में नौकरी करता है। चंद्र मोहन का अंतिम संस्कार शनिवार को किया जाएगा। किसी ने नहीं सुनी गोली की आवाज

हैरानी यह है कि चंद्र मोहन ने जब खुद को कनपटी पर गोली मारी तो उसकी आवाज किसी ने नहीं सुनी। पुलिस पूछताछ में पड़ोसियों ने गोली की आवाज सुनने से इन्कार किया। चंद्र मोहन के पास थी पिस्तौल

चंद्र मोहन का शव जहां पड़ा था, उससे कुछ दूर चली हुई गोली बरामद हुई। प्रारंभिक सूचना के मुताबिक चंद्र मोहन के पास पिस्तौल थी। अभी यह पता नहीं चला है कि उनके पास पिस्तौल का लाइसेंस था या नहीं। पिस्तौल के ऊपर नंबर से ही यह पता चल पाएगा कि यह किसके नाम पर पंजीकृत थी। इसकी छानबीन हो रही है। परिजनों के बयान दर्ज

पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं। चंद्र मोहन के कमरे में मिले सुसाइड नोट को कब्जे में लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है, जिसकी रिपोर्ट आने पर ही कुछ कहा जा सकता है। मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

ओमापति जम्वाल, एसपी, शिमला

chat bot
आपका साथी