फुटओवर ब्रिज के काम ने पकड़ी रफ्तार, नहीं चली बसें

लोअर खलीणी चौक पर फुटओवर ब्रिज के निर्माण कार्य से रविवार सुबह

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Aug 2020 04:19 PM (IST) Updated:Sun, 09 Aug 2020 04:19 PM (IST)
फुटओवर ब्रिज के काम ने 
पकड़ी रफ्तार, नहीं चली बसें
फुटओवर ब्रिज के काम ने पकड़ी रफ्तार, नहीं चली बसें

जागरण संवाददाता, शिमला : लोअर खलीणी चौक पर फुटओवर ब्रिज के निर्माण कार्य से रविवार सुबह नौ से रात नौ तक खलीणी से बीसीएस तक वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बाधित रही। कसुम्पटी, मैहली और पंथाघाटी जाने वाले वाहनों को वाया छोटा शिमला आयुर्वेदिक अस्पताल होकर जाना पड़ा। न्यू शिमला और बीसीएस के लिए रविवार को एक भी बस नहीं चली। बीसीएस से शिमला आने वाले लोगों को पैदल ही टॉलैंड तक आना पड़ा। इससे लोगों को कुछ दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा। हालांकि रविवार होने से इस मार्ग पर ज्यादा आवाजाही नहीं रही।

जिला प्रशासन ने पहले ही इस मार्ग को एक दिन के लिए बंद करने के निर्देश जारी कर दिए थे। रविवार को नगर निगम के संयुक्त आयुक्त अजीत भारद्वाज, एसडीओ गोपेश बहल, दो जेई, स्थानीय पार्षद पूर्णमल ने स्थिति का जायजा लिया।

इस माह बन जाएगा फुटओवर ब्रिज

लंबे समय से स्थानीय लोग खलीनी में फुटओवर ब्रिज बनाने की मांग कर रहे थे। अब इसके निर्माण कार्य ने रफ्तार पकड़ ली है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस माह फुटओवर ब्रिज को आम जनता के लिए समर्पित कर दिया जाएगा। खलीणी में अम्रुत मिशन के तहत इसका निर्माण किया जा रहा है। इस पर 53 लाख रुपये खर्च होंगे। रविवार को इसके कॉलम को सेट किया गया। फुटओवर ब्रिज बनने के बाद लोगों को इसका फायदा होगा। ट्रैफिक के बीच से रोड क्रॉस करते समय खतरा नहीं रहेगा। नगर निगम के संयुक्त आयुक्त अजीत भारद्वाज ने कहा कि फुटओवर ब्रिज का काम पूरा कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी