हरे जिले में बनाए जाएंगे खेलो इंडिया सेंटर

केंद्रीय युवा मामले और खेल राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने विभिन्न राज्यों क

By JagranEdited By: Publish:Tue, 14 Jul 2020 08:41 PM (IST) Updated:Wed, 15 Jul 2020 06:16 AM (IST)
हरे जिले में बनाए जाएंगे खेलो इंडिया सेंटर
हरे जिले में बनाए जाएंगे खेलो इंडिया सेंटर

राज्य ब्यूरो, शिमला : केंद्रीय युवा मामले और खेल राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने विभिन्न राज्यों के खेल मंत्रियों के साथ मंगलवार को वीडियो काफ्रेंसिग के माध्यम से बैठक की। प्रदेश के खेल मंत्री गोविद सिंह ठाकुर ने कहा कि खेलों के विकास के राष्ट्रीय कार्यक्रम खेलो इंडिया में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए हर जिले में सेंटर बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया जैसी विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रदेश के युवाओं और बच्चों में खेल गतिविधियों की ओर रूझान बढ़ा है।

वन स्टेट वन योजना के तहत राज्य में बॉक्सिंग को बढ़ावा दिया जा रहा है। गोविद सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में शीतकालीन और साहसिक खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से खेलों से जुड़ी विभिन्न संस्थाओं से भी विचार विमर्श किया जाएगा। हिमाचल में साइकिलिंग की बढ़ती संभावनाओं को देखते हुए प्रदेश में नए ट्रैक चिह्नित किए जाएंगे। प्रदेश में खेलों से जुड़ी अधोसंरचना को मजबूत किया जा रहा है। शिमला स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत इंदिरा गांधी खेल परिसर की तर्ज पर शिमला में अन्य खेल परिसर स्थापित करने की संभावनाओं को तलाशा जा रहा है। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश युवा सेवाएं सचिव अमिताभ अवस्थी सहित विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी