आठवां खुशवंत सिंह लिटफेस्ट: शर्मिला, मनीषा, गुलशन व हरदीप करेंगे शिरकत

Khushwant Singh LitFest आठवां खुशवंत सिंह लिटफेस्ट 11 से 13 अक्टूबर तक कसौली के अप्पर माल रोड स्थित कसौली क्लब में आयोजित होगा।

By Babita kashyapEdited By: Publish:Mon, 23 Sep 2019 11:40 AM (IST) Updated:Mon, 23 Sep 2019 11:40 AM (IST)
आठवां खुशवंत सिंह लिटफेस्ट: शर्मिला, मनीषा, गुलशन व हरदीप करेंगे शिरकत
आठवां खुशवंत सिंह लिटफेस्ट: शर्मिला, मनीषा, गुलशन व हरदीप करेंगे शिरकत

सोलन, मनमोहन वशिष्ठ। Khushwant Singh LitFest कसौली क्लब में होने वाले लेखक खुशवंत सिंह को समर्पित खुशवंत सिंह लिटरेचर फेस्टिवल इस बार सेंट्स एंड सिनर्स (संत व पापी) थीम पर आधारित होगा। इसमें महात्मा गांधी की 150वीं जयंती, गुरु नानक का 550वां प्रकाशोत्सव व जलियांवाला बाग हत्याकांड की शताब्दी पर चर्चा होगी।

आठवां खुशवंत सिंह लिटफेस्ट 11 से 13 अक्टूबर तक कसौली के अप्पर माल रोड स्थित कसौली क्लब में आयोजित होगा। 2012 में खुशवंत सिंह के जीवित रहते ही उनके बेटे राहुल सिंह ने लिटफेस्ट की शुरुआत कर दी थी। कसौली को वह दूसरा घर मानते थे और ट्रेन टू पाकिस्तान जैसी कई  किताबें उन्होंने यहां अपने राज विला में लिखी थी। इसलिए कसौली को ही लिटफेस्ट के लिए चुना गया। हालांकि वह एक बार भी लिटफेस्ट में नहीं आ पाए और मार्च 2014 में उनका देहांत हो गया था।

राहुल सिंह ने बताया कि अभिनेत्री शर्मिला टेगौर, मनीषा कोइराला, गुलशन ग्रोवर, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह, लेखक अमरेंद्र्र सिंह, राधा कुमार व हुमरा कुरैशी जैसी कई हस्तियां  शामिल होंगी। उन्होंने बताया कि अभी तक यह स्पीकर्स कन्फर्म हो चुके है। इसके अलावा लेखकों व अन्य हस्तियों की कन्फर्मेंशन आनी है। 

सौंदर्य से भरपूर लेकिन पर्यटकों से दूर, शिमला के आसपास बहुत कुछ है घूमने को

चाय बेचने वाले इस पिता ने कायम की मिसाल, बच्चों को करा दी पीएचडी

chat bot
आपका साथी