दिवाकर देव शर्मा बने विकास सभा टूटू के संस्था सरंक्षक

धर्माथ एवं श्मशानघाट विकास सभा टुटू की आम बैठक सभा के अध्यक्ष बीए

By JagranEdited By: Publish:Mon, 13 Sep 2021 05:08 PM (IST) Updated:Mon, 13 Sep 2021 05:08 PM (IST)
दिवाकर देव शर्मा बने विकास सभा टूटू के संस्था सरंक्षक
दिवाकर देव शर्मा बने विकास सभा टूटू के संस्था सरंक्षक

जागरण संवाददाता, शिमला : धर्माथ एवं श्मशानघाट विकास सभा टुटू की आम बैठक सभा के अध्यक्ष बीएन सावल की अध्यक्षता में लक्ष्मी नारायण मंदिर के सभागार में हुई। इसमें सचिव उत्तम कश्यप ने टुटू श्मशानघाट के विकासात्मक गतिविधियों और आय-व्यय का संपूर्ण विवरण प्रस्तुत किया। इसे सभा ने सर्व सम्मति से पारित किया गया। उत्तम कश्यप ने बताया कि सभा शमशानघाट के रखरखाव के तहत बिजली, पानी, शौचालय, स्नानगृह, अस्थियों रखने के लिए लाकर, शवों को जलाने के लिए लकड़ी और बैठने के लिए वर्षा शालिका की सुविधा प्रदान करता है। सभा श्मशानघाट के कार्यो को लेकर कार्य करती रहती है और आगामी समय के लिए नए प्लान भी तैयार किए हैं। श्मशानघाट के रेन शेल्टर में टिन की छत डाली जानी है। इस छत के लिए शिमला ग्रामीण विधायक विक्रमादित्य सिंह ने दो लाख दिए हैं, वहीं 2.50 लाख रुपये सभा खर्च करेगी। इसके अतिरिक्त श्मशानघाट में छह फीट की महाकाल की मूर्ति स्थापित की जाएगी। बैठक के दौरान सभा की नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। इसमें दिवाकर देव शर्मा को संरक्षक, बीएन सावल को एक बार फिर अध्यक्ष, ललित शर्मा, वरिष्ठ उपप्रधान, गोपाल जोशी को उपप्रधान, उत्तम कश्यप को महासचिव, प्रिंस भारद्वाज को संयुक्त सचिव, दिनेश गुप्ता को कोषाध्यक्ष, अवतार सिंह को सलाहकार और बीएस कौंडल को आडिटर चुना गया।

chat bot
आपका साथी