वीरभद्र के डिनर से धूमल, सत्ती, महेंद्र का किनारा

मुख्यमंत्री वीरभद्र की ओर से आयोजित रात्रि भोज में विपक्ष के नेता प्रेम कुमार धूमल, सतपाल सिंह सत्ती और महेंद्र ठाकुर शामिल नहीं हुए।

By Edited By: Publish:Tue, 28 Mar 2017 01:00 AM (IST) Updated:Tue, 28 Mar 2017 09:20 AM (IST)
वीरभद्र के डिनर से धूमल, सत्ती, महेंद्र का किनारा
वीरभद्र के डिनर से धूमल, सत्ती, महेंद्र का किनारा

जेएनएन, शिमला: मुख्यमंत्री वीरभद्र की ओर से आयोजित रात्रि भोज में विपक्ष के नेता प्रेम कुमार धूमल, सतपाल सिंह सत्ती और महेंद्र ठाकुर शामिल नहीं हुए। रात्रि भोज करीब आठ बजे शुरू हुआ। प्रदेश सरकार के मंत्रियों में जीएस बाली को छोड़ कर सभी मंत्री शामिल हुए। रात्रि भोज में निर्दलीय विधायक भी मौजूद थे। संसदीय कार्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा, कौल सिंह ठाकुर, विद्या स्टोक्स, अनिल शर्मा, कर्ण सिंह, सुजान सिंह पठानिया, विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल और विधानसभा उपाध्यक्ष जगत सिंह नेगी भी रात्रि भोज में पहुंचे। बजट सत्र के दौरान आमतौर पर मुख्यमंत्री की ओर से सत्ता पक्ष व विपक्षी सदस्यों के लिए रात्रि भोज का आयोजन किया जाता है। भाजपा की ओर से जयराम ठाकुर, डॉ. राजीव बिंदल, रिखी राम कौंडल सहित कई दूसरे नेता शामिल हुए।

यह भी पढ़ें: खुशखबरी: ह‍िमाचल में खत्म होगी अनुबंध प्रथा

बताया जाता है कि प्रेम कुमार धूमल की तबीयत खराब होने के कारण वह इसमें शामिल नहीं हुए, जबकि भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, रविंद्र सिंह रवि, महेंद्र सिंह ठाकुर भी रात्रि भोज में शामिल नहीं हुए।

वीरभद्र ने निर्दलीय विधायकों से की मंत्रणा

राज्य ब्यूरो, शिमला : मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने तीन निर्दलीय विधायकों के साथ बैठक की। विधानसभा में सत्र शुरू होने से पहले तीनों निर्दलीय विधायक बुलाए। उनके साथ लंबी मंत्रणा की। चौपाल के निर्दलीय विधायक बलबीर सिंह वर्मा के भाजपा का दामन थामने के बाद सतारूढ़ कांग्रेस शेष तीनों विधायको को अपने साथ जोड़कर रखना चाहती है, ताकि विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश की जनता मे गलत संदेश न जाए। अब विधानसभा मे पवन काजल, मनोहर धीमान व करणेश जंग निर्दलीय विधायक रह गए है। पवन काजल व मनोहर धीमान पुराने भाजपाई रहे है। इसलिए इनको रोकने के लिए कांगड़ा के एक मंत्री को भी जिम्मेदारी सौपी गई है। अब देखना ये है कि कांगड़ा जिला से ताल्लुक रखने वाले दोनो निर्दलीय विधायक कब तक सलाा के साथ चलते है। पावटा साहिब के निर्दलीय विधायक करणेश जंग पुराने कांग्रेस है। इसलिए उनको लेकर कांग्रेस को किसी प्रकार की चिंता नही है। बलबीर सिंह वर्मा ने हजारो लोगो की भीड़ जुटाकर चौपाल विकास मंच का भाजपा मे विलय कर दिया है। फिलहाल उन्होने भाजपा की सदस्यता नहीं ली है।

chat bot
आपका साथी