भजन प्रतियोगिता में गंगोत्री सदन विजयी

संवाद सूत्र, जुब्बल : डीएवी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरस्वती नगर सावड़ा में अंतरसदनीय हास्य कवि सम्मेलन

By JagranEdited By: Publish:Fri, 10 Aug 2018 05:45 PM (IST) Updated:Fri, 10 Aug 2018 05:45 PM (IST)
भजन प्रतियोगिता में गंगोत्री सदन विजयी
भजन प्रतियोगिता में गंगोत्री सदन विजयी

संवाद सूत्र, जुब्बल : डीएवी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरस्वती नगर सावड़ा में अंतरसदनीय हास्य कवि सम्मेलन व भजन प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय की हिंदी विषय की प्राचार्य डॉ. निर्मल चौहान व इंस्ट्रूमेंटल संगीत के प्राचार्य जोगिंद्र सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। भजन प्रतियोगिता में विभिन्न सदनों के छात्रों ने भजन प्रस्तुत किए। हास्य कवि सम्मेलन में चाशल सदन व भजन प्रतियोगिता में गंगोत्री सदन विजयी रहा। डॉ. निर्मल चौहान नें दैनिक जीवन में हास्य व्यंग्य का महत्व बताया तथा कविता के माध्यम से भावों की अभिव्यक्ति पर विचार प्रस्तुत किए। जोगिंद्र सिंह ने विद्यार्थियों को जीवन में सदा आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य मुकेश ठाकुर ने कहा कि हास्य व्यंग्य दैनिक जीवन का महत्वपूर्ण अंग है जोकि हम में नई ऊर्जा का संचार करता है।

chat bot
आपका साथी