युवक मंडल फिरनु छेरन ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता

युवक मंडल फिरनु छेरन की ओर से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता संपन्न हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 May 2018 11:23 PM (IST) Updated:Tue, 22 May 2018 11:23 PM (IST)
युवक मंडल फिरनु छेरन ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता
युवक मंडल फिरनु छेरन ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता

संवाद सूत्र, कुमारसैन : युवक मंडल फिरनु छेरन की ओर से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के आखिरी दिन युवक मंडल फिरनु छेरन ने रोमाचक मुकाबले में आशिकी इलेवन कंडयाली को सुपर ओवर में हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। फाइनल मैच टाई होने के कारण निर्णय सुपर ओवर द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में 45 टीमों ने भाग लिया। नागजुब्बड़ के सचिन मैन ऑफ सीरीज रहे। कंडयाली के दीक्षात बेस्ट गेंदबाज व अजय बेस्ट विकेटकीपर रहे। महिला मंडल फिरनु व हिल टॉप पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। समापन समरोह में पुरुषोत्तम गुलेरिया ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की, जबकि भाजपा संगठनात्मक जिला महासू अध्यक्ष अजय श्याम विशिष्ट अतिथि के रूप में समारोह में शामिल हुए। गुलेरिया ने युवक मंडल को प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने बच्चों व महिला मंडल द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम की भी सराहना की। मंडल के प्रधान अमित कैंथला ने सभी अतिथियों का धन्यवाद किया। मंडल के सदस्यों के अलावा प्रधान नगर पंचायत नारकंडा कमलेश कैंथला, उपप्रधान राज कंवल, प्रधान सिहल हरीश भरोटा, पंचायत समिति सदस्य हरी दत्त, जेमडी के मालिक दलीप कैंथला, रेखा मोहंटा आदि मौजूद रहीं।

chat bot
आपका साथी