नोटबंदी पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घेरा आरबीआई कार्यालय

नोटबंदी को लेकर प्रदेश कांग्रेस ने आज शिमला के कुसुम्‍पटी में भारतीय र‍िजर्व बैंक के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन क‍िया।

By Munish DixitEdited By: Publish:Mon, 23 Jan 2017 03:43 PM (IST) Updated:Mon, 23 Jan 2017 04:04 PM (IST)
नोटबंदी पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घेरा आरबीआई कार्यालय
नोटबंदी पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घेरा आरबीआई कार्यालय

शिमला [जेएनएन]: नोटबंदी को लेकर प्रदेश कांग्रेस ने आज शिमला के कुसुम्पटी में भारतीय रिजर्व बैंक के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि भाजपा ने व्यापारीकरण की नीति को अपनाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने नोटबंदी से ठीक पहले चार स्थानों पर भाजपा कार्यालय के लिए जमीन खरीदने का अारोप लगाया।

यह भी पढ़ें: शिमला में एक करोड़ की पुरानी करंसी चोरी

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सेवा की पार्टी है न कि व्यापार करने की। कांग्रेस राष्ट्र हित के लिए काम कर रही है सुक्खू ने भाजपा सहित अनुराग ठाकुर को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर ने सुप्रीम काेर्ट में झूठा हल्फनामा दायर कर प्रदेश का भी नाम नीचा किया है। कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपने संबोधन में कहा कि नोटबंदी का फैसला बहुत ही गलत था। इससे आम आदमी को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा है। हुड्डा ने कहा कि भाजपा के नोटबंदी के फैसले से देश की जनता खफा है। नोटबंदी का जीडीपी पर कुप्रभाव पड़ा है। उन्होंने कहा कि नोटबंदी का जवाब वोटबंदी से जनता, पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में जबाव देगी।

chat bot
आपका साथी