चौड़ा मैदान में बैरीकेड तोड़कर विधानसभा का घेराव करने कैनेडी चौक पहुंच गए कांग्रेस कार्यकर्ता

Congress Protest प्रदेश में भ्रष्टाचार बढ़ती बेरोजगारी महंगाई व जनसमस्याओं को लेकर प्रदेश कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने चौड़ा मैदान में प्रदर्शन किया।

By Rajesh SharmaEdited By: Publish:Tue, 08 Sep 2020 01:03 PM (IST) Updated:Tue, 08 Sep 2020 01:22 PM (IST)
चौड़ा मैदान में बैरीकेड तोड़कर विधानसभा का घेराव करने कैनेडी चौक पहुंच गए कांग्रेस कार्यकर्ता
चौड़ा मैदान में बैरीकेड तोड़कर विधानसभा का घेराव करने कैनेडी चौक पहुंच गए कांग्रेस कार्यकर्ता

शिमला, जेएनएन। प्रदेश में भ्रष्टाचार, बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई व जनसमस्याओं को लेकर प्रदेश कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने चौड़ा मैदान में प्रदर्शन किया। चौड़ा मैदान में कांग्रेस कार्यकर्ता बैरीकेड तोड़कर विधानसभा का घेराव करने के लिए कैनेडी चौक पहुंच गए।

इस प्रदर्शन में प्रदेशभर के सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता भाग लेने पहुंचे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर सहित कई नेता इस प्रदर्शन में शामिल हुए। लेकिन प्रदर्शन के दौरान शारीरिक दूरी के नियमों की सरेआम उल्‍लंघना हुई। कोरोना वायरस का खौफ जरा भी नहीं दिखा। सैकड़ों कार्यकर्ताओं की भीड़ प्रदर्शन में जुट गई।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कुलदीप राठौर ने कहा कार्यकर्ताओं को धरने में आने से रोका जा रहा है। लेकिन विपक्ष सरकार के खिलाफ आवाज उठाएगा। कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कांग्रेस ने निर्णय लिया है कि लोगों की समस्याओं को लेकर सरकार के आंख-कान खोले जाएं। उन्होंने आरोप लगाया कि जयराम सरकार प्रदेश की समस्याओं पर अंधी, गूंगी और बहरी बन कर बैठी है। उन्होंने कहा विधानसभा के दौरान कांग्रेस का यह धरना प्रदर्शन प्रदेश सरकार को जगाने का संघर्ष है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार के आदेशों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को धरने में भाग लेने में जाने से रोका जा रहा है।

राठौर ने कहा है कि अढ़ाई साल के इस कार्यकाल में प्रदेश सरकार की कोई भी उपलब्धि नही है। सरकार में भ्रष्टाचार व्याप्त है। कांग्रेस के विरोध के बाद भाजपा अध्यक्ष को इस्तीफा देना पड़ा। महेंद्र सिंह विधानसभा में सवालों से बचने के लिए कोरोना पोजीटिव हुए हैं। उन्होंने कहा एक तरफ प्रदेश में किसान, बागवान अपनी किस्मत पर रो रहे हैं तो दूसरी तरफ कारोबारी हताशा में है।

राठौर ने कहा प्रदेश के लोग अब जान चुके हैं कि भाजपा केवल जुमलेबाजी ही कर सकती है। नोटबंदी से लेकर मनमाने ढंग से जीएसटी लागू कर देश की अर्थव्यवस्था ही चौपट कर दी है। उन्होंने देश की गिरती जीडीपी जो आज शून्य से नीचे 24 प्रतिशत तक पहुंच गई है।

chat bot
आपका साथी