जयराम के खिलाफ कार्रवाई करे चुनाव आयोग : राठौर

कांग्रेस ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के खिलाफ चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग उठाई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने प्रैस को जारी बयान में जयराम ठाकुर की उस घोषणा पर हैरानी जताई है जिसमें उन्होंने प्रदेश में आगामी दस दिनों में उप चुनाव की तिथियां घोषित होने की बात कही है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Sep 2019 09:34 PM (IST) Updated:Mon, 02 Sep 2019 09:34 PM (IST)
जयराम के खिलाफ कार्रवाई करे चुनाव आयोग : राठौर
जयराम के खिलाफ कार्रवाई करे चुनाव आयोग : राठौर

राज्य ब्यूरो, शिमला : कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग चुनाव आयोग से की है। उन्होंने जयराम ठाकुर की उस घोषणा पर हैरानी जताई जिसमें प्रदेश में दस दिनों में उपचुनाव की तिथियां घोषित होने की बात कही गई थी।

कुलदीप राठौर ने कहा कि मुख्यमंत्री का बयान चुनाव आयोग की स्वायत्तता पर सीधा प्रहार और दखल है। आयोग को इसका संज्ञान लेते हुए कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। पच्छाद की अब दो साल बाद याद आ रही है। इस क्षेत्र में मुख्यमंत्री की घोषणाएं केवल लोगों को गुमराह करने तक ही हैं क्योंकि इससे पूर्व यहां की कोई सुध नहीं ली गई है। पूर्व कांग्रेस सरकार ने इस क्षेत्र के नारंग में एक कॉलेज व पजोता में आइटीआइ स्वीकृत की थी। लेकिन भाजपा सरकार ने सत्ता में आते ही इन दोनों संस्थानों को रद कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि अब चुनावी लाभ के लिए झूठी घोषणाएं कर लोगों को गुमराह करने का प्रयास हो रहा है। प्रदेश में विकास ठप हो गया है। सरकार को अपने खर्च चलाने के लिये हर माह बैंकों से कर्ज लेना पड़ रहा है। देश की बिगड़ती आर्थिक स्थिति के लिए भाजपा की नीतियां दोषी हैं।

chat bot
आपका साथी