Himachal weather Update हिमाचल में बढ़ा ठंड का प्रकोप, पाइपों में जमने लगा पानी

Himachal weather Update हिमाचल में लगातार हो रही बर्फबारी के कारण ठंड बढ़ती ही जा रही है ठंड के कारण पाइपलाइन में भी पानी जम गया है।

By Babita kashyapEdited By: Publish:Mon, 11 Nov 2019 10:29 AM (IST) Updated:Mon, 11 Nov 2019 10:29 AM (IST)
Himachal weather Update हिमाचल में बढ़ा ठंड का प्रकोप, पाइपों में जमने लगा पानी
Himachal weather Update हिमाचल में बढ़ा ठंड का प्रकोप, पाइपों में जमने लगा पानी

शिमला/मनाली/मंडी, जेएनएन। सैलानियों की पहली पसंद पर्यटनस्थल रोहतांग दर्रे में तीन फीट से अधिक बर्फबारी हो चुकी है। साथ ही पलचान और लाहुल घाटी में बर्फबारी का क्रम जारी है। लाहुल स्पीति जिला मुख्यालय केलंग में भी छह इंच तक बर्फ पड़ चुकी है। राष्ट्रीय राजमार्ग मनाली से लेह, ग्रांफू से काजा, एनएच-तीन मढ़ी से गुलाबा और जलोड़ी पास यातायात के लिए बंद हैं। लाहुल, उदयपुर और केलंग के सभी संपर्क मार्ग यातायात के लिए ठप हैं।

इसके अलावा मनाली-तांदी-संसारी सड़क भी बंद है। रोहतांग दर्रा बंद होने से सैकड़ों लोग, वाहन चालक व कामगार लाहुल में फंस गए हैं। जिला मंडी के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हुई है, जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश होने से जिले में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। चंबा के डलहौजी, खजियार, भरमौर सहित ऊपरी इलाकों में सीजन का पहला हिमपात हुआ। तीसा में मटर व मक्की की 50 फीसद फसल तबाह हो गई है।हिमपात व बारिश से चंबा के पर्यटन स्थल डलहौजी का तापमान माइनस से नीचे चला गया है। प्रदेश के न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट आ रही है।

 

वीरवार को दस से 13 डिग्री सेल्सियस तक तापमान के गिरने के बाद शुक्रवार अधिकतम तापमान में आठ से नौ डिग्री तक की वृद्धि दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अब 14 नवंबर तक प्रदेश में मौसम के साफ रहने की संभावना जताई है।

दो दिन खिली रही धूप 

हिमाचल में पिछले दो दिन से खिली धूप के कारण लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली है। ठंड के कारण चंबा के भरमौर व पांगी में पानी की पाइपलाइन में बर्फ जम गयी है। लोगों को पानी के लिए बर्फ को पिघलाना पड़ रहा है। डलहौजी में भी न्यूनतमतापमान में एक ही दिन में सात डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। हालांकि  केलंग में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है।

भुंतर में अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। अन्य कई स्थानों पर अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज हुई है। इन दिनों शिमला से अधिक ठंड सोलन में है। शिमला में शनिवार को न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस जबकि सोलन में 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बर्फबारी की वजह से उदयपुर व केलंग में संपर्क मार्ग बाधित रहे जिन्हें खोलने के लिए प्रयत्य किया जा रहा है।

मुस्लिमों को पांच एकड़ जमीन दिए जाने पर लेखिका तसलीमा नसरीन ने दागे सवाल

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 14 नवंबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान न्यनूतम तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है। इससे सुबह व शाम ठंड और बढ़ जाएगी। वहीं, 15 नवंबर को प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में एक-दो स्थानों पर बारिश होने की पूरी संभावना जतायी जा रही है। 

 Rohtang tunnel : रोहतांग सुरंग से 500 लोग हुए आर-पार, प्रशासन के छूटे पसीने

chat bot
आपका साथी