कालका-शिमला रेलवे रूट पर अब करें शाही यात्रा, कितना होगा किराया; कैसे मिलेगा टिकट

कालका-शिमला रेलवे रूट पर तीन चार्टर्ड कोच का संचालन 16 नवंबर से 15 जनवरी तक किया जाएगा। टिकट में किसी तरह की छूट नहीं दी जाएगी।

By Babita kashyapEdited By: Publish:Thu, 14 Nov 2019 09:36 AM (IST) Updated:Thu, 14 Nov 2019 09:36 AM (IST)
कालका-शिमला रेलवे रूट पर अब करें शाही यात्रा, कितना होगा किराया; कैसे मिलेगा टिकट
कालका-शिमला रेलवे रूट पर अब करें शाही यात्रा, कितना होगा किराया; कैसे मिलेगा टिकट

कालका, सौरव बत्रा। विश्वधरोहर में शामिल कालका-शिमला रेलवे रूट पर रेलवे की ओर से तीन  चार्टर्ड  कोच का संचालन 16 नवंबर से शुरू किया जा रहा है। इस संबंध में रेलवे के अधिकारियों ने बुधवार को आदेश जारी कर दिए, जिनमें शाही अंदाज में सफर किया जा सकेगा। चार्टड कोच का संचालन सर्दियों की छुट्टियों में यात्रियों सुविधा को देखते हुए किया गया है। वहीं सीजन में होने वाली वेटिंग को कम करने में भी यह कोच सहायक साबित होंगे।

अधिकारियों ने बताया कि आरए 100, झरोखा और आरएमसी (रेल मोटर कार) का संचालन 16 नवंबर से 15 जनवरी तक किया जाएगा। रेल मोटर कार 8 सीटर है। आरए 100 व झरोखा भी 8 सीटर है। रेल मोटर कार (आरएमसी) में 12 से 14 लोगों के बैठने की व्यवस्था है। झरोखा कोच को ट्रेन के साथ ही ले जाया जा सकता है।

 

छह या उससे ज्यादा लोगों के लिए ही हो सकेगी बुकिंग

आरए 100 कोच को छह या उससे ज्यादा लोगों के लिए ही बुक किया जाएगा। रेल मोटर कार व झरोखा का आनंद लेने के लिए कम से कम आठ यात्रियों का होना जरूरी होगी। बुकिंग के समय यात्री को अपना पहचान पत्र भी देना होगा। अगर न्यूनतम सैलानी नहीं आते तो टिकट खरीद चुके लोगों को कालका या शिमला के टिकट काउंटर के टिकट का पूरा पैसा रिफंड किया जाएगा।

ऑनलाइन टिकट नहीं

इन चार्टड कोच की बुकिंग कालका या शिमला रेलवे स्टेशन पर ही करवाई जा सकेगी। इसकी बुकिंग यात्रा से एक दिन पहले करंट बेसिस पर करवाई जा सकेगी। किसी भी ऑनलाइन पोर्टल पर इसकी टिकट उपलब्ध नहीं होगी। इन कोच में टिकट में किसी तरह की छूट प्रदान नहीं की जाएगी। बुकिंग के लिए स्टेशन अधिक्षक कालका या शिमला से संपर्क किया जा सकता है।

 

दो घंटे में सर्विस दी जाएगी

टिकट बुक होने के दो घंटे के अंदर रेलवे यात्रियों को चार्टड कोच उपलब्ध करवा देगा। टिकट की वैधता एक दिन की रहेगी।  

कितना होगा किराया पांच साल की उम्र से अधिक के यात्री के लिए रेल मोटर कार का टिकट : 1600 रुपये आरए 100 का टिकट : 2200 रुपये झरोखा का टिकट : 3500 रुपये

chat bot
आपका साथी