प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर शिमला में किया रक्तदान

जागरण संवाददाता शिमला भाजपा महिला मोर्चा ने शहर के डाउनडेल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Sep 2020 07:59 PM (IST) Updated:Thu, 17 Sep 2020 07:59 PM (IST)
प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर शिमला में किया रक्तदान
प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर शिमला में किया रक्तदान

जागरण संवाददाता, शिमला : भाजपा महिला मोर्चा ने शहर के डाउनडेल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वें जन्मदिन पर कंबल व फल बांटे। इस मौके पर शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज भी मौजूद रहे। महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री शीतल व्यास, वंदना गुलेरिया के साथ अनिला कश्यप, अंजना ठाकुर, बिमला कश्यप सूद, किमी सूद, आशा शर्मा, अनिता सूद, अमृता चौहान, कल्पी शर्मा, प्रेम चौहान, संजू शर्मा, विनती शर्मा मौजूद रहीं। वहीं रिज मैदान पर युवा मोर्चा के कार्यकत्र्ताओं ने रक्तदान शिविर आयोजित किया। चार बजे तक करीब 50 लोगों ने रक्तदान किया। इसका शुभारंभ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने किया। उनके साथ शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कमला नेहरू अस्पताल में जाकर मरीजों को फल भी बांटे।

वहीं हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय प्रशासन ने पौधारोपण किया। विवि परिसर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस भवन के सामने पौधारोपण किया गया। एक सप्ताह तक चलने वाले स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया गया। कुलपति सिकंदर कुमार ने सभी को कोरोना महामारी से बचाव, पौधारोपण करने, शिक्षा के प्रचार-प्रसार में सहयोग देने, पानी बर्बाद न करने तथा कचरे को कूड़ादान में डालने की शपथ दिलाई।

chat bot
आपका साथी