बुक कैफे तैयार, अगले महीने जनता को सौंपेंगे

जागरण संवाददाता शिमला राजधानी शिमला के छोटा शिमला में बुक कैफे बनकर तैयार हो गया ह

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Apr 2021 08:10 PM (IST) Updated:Sun, 11 Apr 2021 08:10 PM (IST)
बुक कैफे तैयार, अगले महीने जनता को सौंपेंगे
बुक कैफे तैयार, अगले महीने जनता को सौंपेंगे

जागरण संवाददाता, शिमला : राजधानी शिमला के छोटा शिमला में बुक कैफे बनकर तैयार हो गया है। अगले महीने इसे जनता को सौंप दिया जाएगा। शिमला शहर में बनने वाला यह दूसरा बुक कैफे होगा। इसका निर्माण स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत किया जा रहा है। प्री-फेब्रिकेटेड स्ट्रक्चर बनाया गया है। इसे आजकल अंतिम रूप दिया जा रहा है। अगले महीने तक इसका काम पूरा कर नगर निगम के हैंड ओवर करने के निर्देश दिए गए हैं।

रिज मैदान के टका बैंच स्थित बुक कैफे की तर्ज पर इसे बनाया जा रहा है। राज्य सचिवालय में प्रदेशभर से काम के सिलसिले से आने वाले लोगों को बैठने व खाने-पीने के लिए यह एक बेहतर स्थान होगा। इसके अलावा शिमला घूमने आने वाले पर्यटकों के लिए भी यह बुक कैफे आकर्षण का केंद्र होगा। बुक कैफे में खाने-पीने से लेकर शिमला शहर की जानकारी उपलब्ध करवाने वाली किताबें भी उपलब्ध होंगी। वरिष्ठ नागरिकों के लिए बनेगा अलग सेक्शन

बुक कैफे का पूरा ढांचा बनकर लगभग तैयार हो चुका है। इसमें अंदर अलग-अलग कैबिन बनाए जाएंगे ताकि यहां आने वाले लोग आराम से पढ़ाई कर सकें। पर्यटकों के अलावा शहर के वरिष्ठ नागरिक भी यहां आ सकेंगे। वरिष्ठ नागरिकों के लिए इसमें अलग से सेक्शन बनाया जाएगा। प्रदेश के दूरदराज क्षेत्रों से अपने काम करवाने के लिए सचिवालय आने वाले लोगों को भी इस बुक कैफे के खुलने से फायदा मिलेगा। यहां पर वह चाय व कॉफी पीने का लुत्फ भी उठा सकेंगे। शहर के टका बैंच में अभी बुक कैफे बना हुआ है। नगर निगम ने इसे बनाया है। शहर में चार बुक कैफे खोलने की योजना

स्मार्ट सिटी के तहत शिमला शहर में चार बुक कैफे खोलने की योजना है। इनमें से चौड़ा मैदान में प्रस्तावित बुक कैफे का निर्माण शुरू हो चुका है। इसके अलावा संजौली और टुटीकंडी में भी बुक कैफे खोले जाने प्रस्तावित हैं। छोटा शिमला में बनने वाले बुक कैफे का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। अगले महीने तक इसे पूरी तरह तैयार कर दिया जाएगा। यह मॉडर्न बुक कैफे होगा। इसमें अलग-अलग सेक्शन बनेंगे।

नितिन गर्ग, जीएम स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट शिमला।

chat bot
आपका साथी