भाजपा अध्यक्ष कश्यप व मंत्री सुखराम का शोघी में स्वागत

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप एवं सरकार में नवनियुक्त मंत्री सुखराम का शोघी में स्वागत किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 31 Jul 2020 03:04 PM (IST) Updated:Fri, 31 Jul 2020 03:04 PM (IST)
भाजपा अध्यक्ष कश्यप व मंत्री सुखराम का शोघी में स्वागत
भाजपा अध्यक्ष कश्यप व मंत्री सुखराम का शोघी में स्वागत

जागरण संवाददाता, शिमला : प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप एवं सरकार में नवनियुक्त मंत्री सुखराम चौधरी का शिमला जिले के शोघी बाजार में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। जिलाध्यक्ष रवि मेहता की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें प्रदेश प्रवक्ता बलदेव तोमर एवं प्रदेश उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम गुलेरिया भी मौजूद रहे। रवि मेहता ने कहा कि शिमला संसदीय क्षेत्र से हिमाचल भाजपा की कमान मिलना गर्व की बात है। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा एवं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार जताया। इस दौरान गगन शर्मा, मंडल अध्यक्ष दिनेश ठाकुर, प्रदेश कार्यालय सचिव प्यार सिह, एचएन कश्यप, रीना ठाकुर व आशा कश्यप मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी