केंद्र सरकार की आर्थिक व सामरिक नीतियों में देश का भरोसा बढ़ा : अनुराग ठाकुर

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने विभिन्न विषयों पर किए सर्वे

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 Aug 2020 07:26 PM (IST) Updated:Sat, 08 Aug 2020 07:26 PM (IST)
केंद्र सरकार की आर्थिक व सामरिक नीतियों में देश का भरोसा बढ़ा : अनुराग ठाकुर
केंद्र सरकार की आर्थिक व सामरिक नीतियों में देश का भरोसा बढ़ा : अनुराग ठाकुर

जागरण संवाददाता, शिमला : केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने विभिन्न विषयों पर किए सर्वे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारी बढ़त मिलने को केंद्र सरकार के देशहित में लिए नीतिगत फैसलों का परिणाम बताया है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मूलमंत्र के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल के पहले एक वर्ष में देशहित व जनहित से जुड़े कई फैसले लिए हैं। इनकी दशकों से देशवासियों को प्रतीक्षा थी।

एक सर्वे में आर्थिक मोर्चे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैसलों पर 72 फीसद, चीन मामले पर 69 फीसद, कोरोनाकाल को देश को संभालने में 77 फीसद व दूसरे देशों के मुकाबले कोरोना से बेहतर ढंग से निपटने में किए प्रयासों पर 91 फीसद लोगों ने विश्वास जताया है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि सरकार के दूसरे कार्यकाल में दशकों से लंबित शिक्षा नीति को लाने का कार्य हुआ है।

chat bot
आपका साथी