हिमाचल में दो दिन बाद मिल सकती है गर्मी से राहत, बारिश की संभावना

मौसम विभाग दो दिन बाद यानी शनिवार को प्रदेश में बारिश की संभावना जता रहा है। ऐसे में लोगों को गर्मी से काफी हद तक राहत मिल सकती है।

By Rajesh SharmaEdited By: Publish:Thu, 30 May 2019 02:14 PM (IST) Updated:Thu, 30 May 2019 02:14 PM (IST)
हिमाचल में दो दिन बाद मिल सकती है गर्मी से राहत, बारिश की संभावना
हिमाचल में दो दिन बाद मिल सकती है गर्मी से राहत, बारिश की संभावना

शिमला, जेएनएन। हिमाचल में गर्मी का असर दिनों-दिन बढ़ रहा है। प्रदेश में मैदानों के साथ पहाड़ भी तपने लगे हैं। पहाड़ों पर गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए हैं। हालांकि मौसम विभाग दो दिन बाद यानी शनिवार को प्रदेश में बारिश की संभावना जता रहा है। ऐसे में लोगों को गर्मी से काफी हद तक राहत मिल सकती है।

हिमाचल में बुधवार को साल का सबसे गर्म दिन रहा। वीरवार को भी लोगों को गर्मी से बुरा हाल हुआ। ऊना, पांवटा साहिब व काला अंब में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इन तीनों क्षेत्रों में गर्मी ने कई मैदानी इलाकों लुधियाना, हिसार व करनाल को पीछे छोड़ दिया है। कड़ाके की धूप ने पहाड़ों की रानी शिमला के न्यूनतम तापमान को ऊना के करीब पहुंचा दिया है। शिमला में न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस जबकि ऊना में 18.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

कड़ाके की धूप ने प्रदेश में तापमान को दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ा दिया है। गर्मी से राहत के लिए कई पर्यटक पहाड़ी क्षेत्रों में आ रहे हैं। लेकिन उन्हें खास राहत नहीं मिल रही है। मौसम विभाग ने प्रदेश में 31 मई तक मौसम के तेवर ऐसे ही रहने की संभावना जताई है। इससे प्रदेश में गर्मी का रिकॉर्ड टूट सकता है। हिमाचल में इन दिनों गर्मी इस साल में सबसे उच्च स्तर पर है। मौसम विभाग ने शनिवार को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद जताई है। शनिवार को प्रदेश के कुछ ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी और कुछ निचले स्थानों में बारिश की संभावना है। 

कहां कितना रहा तापमान

स्थान,न्यूनतम,अधिकतम केलंग,6.2,20.6 कल्पा,7.1,23.0 भुंतर,13.2,35.8 सोलन,17.4,35.0 धर्मशाला,16.6,30.4 शिमला,18.2,28.5 ऊना,18.4,43.0 कांगड़ा,18.8,37.9 बिलासपुर,18.0,39.8 नाहन,23.3,36.7 (तापमान डिग्री सेल्सियस में)

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी