लोकतंत्र को मजबूत बनाने में योगदान दें युवा

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई संजौली में संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Feb 2019 04:43 PM (IST) Updated:Thu, 14 Feb 2019 04:43 PM (IST)
लोकतंत्र को मजबूत बनाने में योगदान दें युवा
लोकतंत्र को मजबूत बनाने में योगदान दें युवा

जागरण संवाददाता, शिमला : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद संजौली इकाई ने संगोष्ठी का आयोजन किया। इसमें उत्तर क्षेत्रीय संगठन मंत्री विक्रांत खंडेलवाल उपस्थित रहे। संगोष्ठी में लगभग 106 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं। मुख्य वक्ता विक्रांत खंडेलवाल ने मत के मूल्यों से अवगत कराया और कहा कि युवा अपने मत का योगदान दें, उनका विषय रहा उभरता भारत और नई आशाएं, जिसमें उन्होंने भारतीय सेना का जिक्र भी किया, डोकलाम जैसे विवादों पर प्रकाश डाला। विक्रांत खंडेलवाल ने कहा नोटा हमारे लोकतंत्र में सक्षम नहीं है और नोटा से हमारा लोकतंत्र खतरे में पड़ रहा है। यदि लोकतंत्र को मजबूत बनाना है तो सभी युवाओं को इसमें बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए और मत का प्रयोग करना चाहिए।

chat bot
आपका साथी