चीनी कंपनियों से भारतीय उद्योगों को नुकसान : कश्मीरी लाल

जागरण संवाददाता, शिमला : देश में चीनी वस्तुओं के सामान का बहिष्कार करने के लिए स्वदेशी जागरण मंच ने

By Edited By: Publish:Sun, 19 Feb 2017 10:28 PM (IST) Updated:Sun, 19 Feb 2017 10:28 PM (IST)
चीनी कंपनियों से भारतीय उद्योगों को नुकसान : कश्मीरी लाल
चीनी कंपनियों से भारतीय उद्योगों को नुकसान : कश्मीरी लाल

जागरण संवाददाता, शिमला : देश में चीनी वस्तुओं के सामान का बहिष्कार करने के लिए स्वदेशी जागरण मंच ने अभियान शुरू कर दिया है। इसकी शुरुआत जिला शिमला के ठियोग से की गई है।

यह बात रविवार को शिमला में स्वेदशी जागरण मंच के राष्ट्रीय संगठक कश्मीरी लाल ने पत्रकार वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि चाइना द्वारा तैयार किया जा रहा सामान को देश के लोगों को न लेने के लिए जागरूक किया जाएगा। चाइनीज सामान को न लेने की शुरुआत वर्ष 2016 की दीपावली से की गई। इसके बाद चीन के साथ भारत का व्यापार घाटा लगातार बढ़ रहा है। देश हर साल चीन को नौ विलियन डॉलर का निर्यात करता है, जबकि चीन से 61 विलियन डॉलर का सामान खरीदते हैं। इसके कारण हर साल हमारा व्यापारिक घाटा 52 विलियन डॉलर हो रहा है। देश में चाइनीज सामान को ज्यादा प्रचार पिछले पाच-छह साल से बढ़ा है। देश में चीनी कंपनी द्वारा अपना व्यापार बढ़ाकर वर्चस्व स्थापित किया जा रहा है। इसके कारण भारत के अपने उद्योग बंद हो रहे हैं। कश्मीरी लाल ने कहा कि चीन का भारत के प्रति कभी भी अच्छा रवैया नहीं रहा है। एनएसजी तथा पाकिस्तान को आतंकवाद के मुद्दे पर अंतरराष्ट्रीय पटल पर भारत को नीचा दिखाने की कोशिश कर रहा है। ऐसे में हम चीनी वस्तुओं को न खरीदकर स्वदेशी वस्तुओं का अपनाने के लिए मंच ने पूरे देश में जन आदोलन चलाया है। कश्मीरी लाल ने कहा कि पूरे देश में हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान को 15 मार्च तक पूरा किया जाएगा। इसके अलावा इसके दूसरे चरण में प्रदेश भर में यात्राएं, संगोष्ठियां और नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से आम लोगों को जागरूक किया जाएगा। कश्मीरी लाल ने कहा कि इस अभियान का समापन नवंबर में किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी