पानी ने हराम की लोगों की नींद

राज्य ब्यूरो, शिमला : पानी तो पानी, शिमला शहर के लोगों की अब नगर निगम ने नींद भी हराम कर दी है। शिमल

By Edited By: Publish:Thu, 15 Sep 2016 01:00 AM (IST) Updated:Thu, 15 Sep 2016 01:00 AM (IST)
पानी ने हराम की लोगों की नींद

राज्य ब्यूरो, शिमला : पानी तो पानी, शिमला शहर के लोगों की अब नगर निगम ने नींद भी हराम कर दी है। शिमला शहर में एक तो पानी समय रहते नहीं मिल रहा है। जब कभी पानी की बारी आ रही है तो वो समय रात का है।

वक्त बेवक्त पानी आना भी लोगों के लिए सिरदर्द बन गया है। ऐसे में रात के दो बजने के बाद कभी भी नलों से पानी टपकना शुरू हो जाता है। दो बजे नलों में पानी की आवाज सुनकर ही लोग बिस्तर से खड़े हो उठते हैं। पानी का प्रेशर बनते-बनते तीन बज जाते है। जितने में पानी स्पीड में आने लगता है, चार व पांच भी बजने लगते हैं और पानी भी चला जाता है। ऐसे में लोग घरों में पर्याप्त पानी नहीं भर पा रहे हैं। बर्तन तो कुछ खाली रह ही जाते हैं जबकि नींद भी चैन से नहीं मिल रही है। खासकर गृहणियां जिन्हें सुबह जल्दी उठकर बच्चों को स्कूल भेजने की तैयारी करनी होती है, उन्हें तो सुबह के समय भी कुछ घंटे सोने को नहीं मिल रहे हैं। पानी आपूर्ति करने के लिए नगर निगम की टाइमिंग सही नहीं है। सुबह की बजाय पानी रात को छोड़ा जा रहा है। लोगों की सहूलियत को दरकिनार कर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा जा रहा है।

बुधवार को न्यू शिमला सेक्टर तीन सेट नंबर 30 में पानी की आपूर्ति नहीं हो पाई। हालांकि मंगलवार रात को आधे क्षेत्र में पानी की आपूर्ति की गई। रात दस बजे पानी की आपूर्ति हुई। जब लोगों ने की मैन से इस संबंध में बात की तो फोन काट दिया गया। यहीं नहीं केएनएच के आसपास भी रात को ढाई बजे पानी की आपूर्ति हुई।

chat bot
आपका साथी