शादी की पहली सालगिरह पर खुशबू को मिले जख्‍म, रस्सी से बांध रॉड से पीटा; वीडियाे वायरल

मंडी में एक महिला को उसकी सास और पति ने कमरे में रस्सी से बांधकर रॉड से पीटा स्वजनों ने वीडियो बना सोशल मीडिया पर वायरल किया।

By Babita kashyapEdited By: Publish:Wed, 29 Jan 2020 08:33 AM (IST) Updated:Wed, 29 Jan 2020 08:33 AM (IST)
शादी की पहली सालगिरह पर खुशबू को मिले जख्‍म, रस्सी से बांध रॉड से पीटा; वीडियाे वायरल
शादी की पहली सालगिरह पर खुशबू को मिले जख्‍म, रस्सी से बांध रॉड से पीटा; वीडियाे वायरल

पद्धर/नगवाईं, जेएनएन। मंडी जिले के द्रंग हलके के पनारसा में सास ने क्रूरता की सभी हदें लांघ दी। बेटे के साथ मिलकर बहू खुशबू को लोहे की रॉड से पीटा। वह गंभीर रूप से घायल है। उसके शरीर का कोई भाग नहीं बचा है जहां जख्मों के निशान न हों। उसकी शिकायत पर औट पुलिस ने सास और पति को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। दोनों की निशानदेही पर लोहे की रॉड बरामद कर ली है।

पीड़िता का क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में दोबारा मेडिकल करवाया जा रहा है। खुशबू की मां हिमा देवी ने बेटी के साथ हुई क्रूरता का वीडियो बना सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।  मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर इसकी शिकायत की। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इसका संज्ञान लेते हुए पुलिस प्रशासन को आरोपितों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने मंगलवार सुबह दोनों आरोपितों को मंडी बस स्टैंड पर दबोच लिया। दोनों मंडी कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर करने आ रहे थे।

थलौट की रहने वाली खुशबू की शादी 26 जनवरी 2019 को पनारसा निवासी चिरंजी के साथ शादी हुई। इसके बाद से ही ससुराल वालों ने खुशबू को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। ससुराल वालों की प्रताड़ना से दुखी होकर खुशबू न्याय के लिए पुलिस व पंचायत के पास गुहार लगाती रही। हर बार समझौते करवा मामला रफा दफा होता रहा।  

यह है मामला

26 जनवरी को खुशबू व चिरंजी की शादी की सालगिरह थी। वह तीन दिन पहले ही मायके से आई थी। तहसील कार्यालय बालीचौकी में डाटा ऑपरेटर के पद पर कार्यरत चिरंजी लाल व उसकी मां इंद्रा देवी ने शाम को खुशबू को रस्सी से बांधकर कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद दोनों ने हमाम के दस्ते यानी लोहे की रॉड से पीटा। इससे खुशबू के शरीर पर गंभीर घाव हो गए हैं। 27 जनवरी को खुशबू अपने पति चिरंजी व सास इंद्रा देवी के चंगुल से छूट कर मायके पहुंची और मां हिमा देवी को आपबीती सुनाई। बेटी को लेकर हिमा देवी औट पुलिस थाना गई। वहां दोनों आरोपितों के विरुद्ध दहेज के लिए शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का केस दर्ज करवाया। मेडिकल जांच के बाद पुलिस ने खुशबू को घर भेज दिया।

एक तरफ ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ नारे को बल दिया जा रहा है। लेकिन दरिंदों ने जिस तरह मेरी बेटी की पिटाई की है उससे यह नारे खोखले साबित हो रहे हैं। खुशबू की सास और पति दोनों शादी के बाद से ही उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। उससे जेवरात और नकदी की मांग करते रहे हैं।

-हिमा देवी, पीड़िता खुशबू की मां।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने 27 जनवरी को सुबह केस दर्ज कर लिया था। दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच चल रही है।

-गुरदेव शर्मा, पुलिस अधीक्षक मंडी।

Odisha Bus Accident: ओडिशा में दर्दनाक हादसा, पुल से नीचे गिरी बस; आठ की मौत 39 घायल

तलाक न देने पर की घिनौनी हरकत

सोमवार शाम को मायके वालों ने खुशबू के शरीर पर पड़े घावों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। पुलिस को दिए बयान में खुशबू ने आरोप लगाया है तलाक न देने पर उसके साथ यह घिनौनी हरकत की गई। खुशबू ने आइटीआइ सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा कर रखा है। वह ड्राइविंग स्कूल खोलना चाहती थी।

Nashik Road Accident: नासिक सड़क हादसे में 26 की मौत, 32 घायल; पीएम मोदी ने ट्वीट कर जताया दुख

chat bot
आपका साथी