छोटी काशी में तीन दिन से पेयजल आपूर्ति नहीं

मशहूर मंडी शहर में तीन दिनों से ¨सचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग पेयजल आपूर्ति बहाल नहीं कर पाया है। ब्यास के उफान पर आने से विभाग शहर के लिए पानी लिफ्ट नहीं कर पा रहा है। ब्यास का जल स्तर बढ़ने से पंप हाउस में मशीनरी को विभाग ने हटा दिया है। इससे शहर में पेयजल संकट गहरा गया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 25 Sep 2018 04:35 PM (IST) Updated:Tue, 25 Sep 2018 04:35 PM (IST)
छोटी काशी में तीन दिन से पेयजल आपूर्ति नहीं
छोटी काशी में तीन दिन से पेयजल आपूर्ति नहीं

संवाद सहयोगी, मंडी : छोटी काशी के नाम से मशहूर मंडी शहर में तीन दिन से ¨सचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग पेयजल आपूर्ति बहाल नहीं कर पाया है। ब्यास के उफान पर आने से विभाग शहर के लिए पानी लिफ्ट नहीं कर पा रहा है। ब्यास का जलस्तर बढ़ने से पंप हाउस में मशीनरी को विभाग ने हटा दिया है। इससे शहर में पेयजल संकट गहरा गया है।

ब्यास नदी के दोनों छोर पर बसे मंडी शहर के लिए ¨सचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग मंडी शहर के अधिकतर क्षेत्र को ब्यास नदी के पानी से ही पेयजल की आपूर्ति करता है। पड्डल के निकट ब्यास नदी से पानी लिफ्ट कर कांगणीधार में निर्मित जल भंडारण टैंकों में पानी को जमा करने के बाद इसे शहर के विभिन्न क्षेत्रों में हजारों लोगों को आपूर्ति की जाती है। विभाग ने हालांकि ऊहल नदी के पानी की आपूर्ति शहर के लिए करने की योजना बनाई है लेकिन अभी तक ऊहल के पानी की आपूर्ति शहरवासियों के लिए शुरू नहीं हो पाई है।

हिमाचल बचाओ संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष लक्ष्मेंद्र ¨सह ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व ¨सचाई एवं जनस्वास्थ्य मंत्री महेंद्र ¨सह ठाकुर से शहर के लिए आपूर्ति नियमित रूप से करवाने की मांग की है। शहर में नगर परिषद मंडी की अध्यक्षा सुमन ठाकुर ने उपायुक्त मंडी ऋग्वेद ठाकुर से मिल कर पेयजल संकट के समाधान का आग्रह किया है।

chat bot
आपका साथी