विक्टोरिया पुल की लाइटें हुई ठीक

संवाद सहयोगी मंडी मंडी शहर के ऐतिहासिक विक्टोरिया पुल की लाइटें छह माह बाद जिला प

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Sep 2020 04:51 PM (IST) Updated:Fri, 18 Sep 2020 04:51 PM (IST)
विक्टोरिया पुल की लाइटें हुई ठीक
विक्टोरिया पुल की लाइटें हुई ठीक

संवाद सहयोगी, मंडी : मंडी शहर के ऐतिहासिक विक्टोरिया पुल की लाइटें छह माह बाद जिला प्रशासन ने दुरुस्त कर दी हैं। मंडी इंटक के सह संयोजक अनिल शर्मा ने बताया कि लाइटों को दुरुस्त करने की मांग जिला प्रशासन व नगर परिषद मंडी से की थी। इंटक मंडी के संयोजक नरेश मल्होत्रा, मीनाक्षी, हेमंत, ज्योत्सना, निशा, संतोष, राजेंद्र, हेमलता जागृति अन्य ने जिला प्रशासन व नगर परिषद का आभार जताया है। इस पुल को वाहनों के लिए यातायात के लिए पूरी तरह से बंद किया गया है। इसे केवल पैदल चलने के लिए उपयोग में लाया जाता है।

chat bot
आपका साथी