राम मंदिर निर्माण के लिए किया हवन

चौंतड़ा के सौजन्य से नीलकंठ महादेव मंदिर पसल में एक विचार गोष्ठी व दीप यज्ञ का आयोजन आचार्य विजय कुमार की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें मानव जीवन में संस्कारों के बारे में विस्तृत रुप से जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर ¨हदू धर्म के मानव जीवन के जन्म से लेकर मृत्यु तक 16 संस्कारों के बारे में विस्तृत रुप जानकारियां प्रदान की गई। इन स्संकारों में विशेष रुप से पुष्पन संस्कार, जातर्म संस्कार, अनप्रशासन संस्कार, विधा संस्कार, यज्ञोप

By JagranEdited By: Publish:Fri, 11 Jan 2019 04:55 PM (IST) Updated:Fri, 11 Jan 2019 04:55 PM (IST)
राम मंदिर निर्माण के लिए किया हवन
राम मंदिर निर्माण के लिए किया हवन

सहयोगी, चौंतड़ा : विश्व ¨हदू परिषद धर्म प्रसार व गायत्री प्रज्ञा मंडल चौंतड़ा के सौजन्य से नीलकंठ महादेव मंदिर पसल में एक विचार गोष्ठी व दीप यज्ञ का आयोजन आचार्य विजय कुमार की अध्यक्षता में किया गया। इसमें मानव जीवन में संस्कारों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर ¨हदू धर्म के मानव जीवन के जन्म से लेकर मृत्यु तक 16 संस्कारों के बारे में विस्तृत रुप जानकारी दी गई। इस अवसर पर मंदिर में दीप यज्ञ व विजय महामंत्र श्रीराम, जय राम, जय-जय राम का आयोजन भी किया गया और अयोध्या राम मंदिर के निर्माण शुरू होने के लिए भी हवन किया गया। इस अवसर पर आचार्य विजय कुमार ने बताया कि विश्व ¨हदू परिषद् संगठन के माध्यम से सभी जिलो व प्रखंडो व विभागों पर इष्टनाम जप मंदिर अनुष्ठान यज्ञों का आयोजन किया जा रहा है। ताकि आयोध्या में राम जन्म भूमि पर मंदिर निर्माण की बाधाओं को दूर किया जा सके। इस अवसर पर प्यार चंद, सुमना शर्मा, सीता राम, राजकुमारी, ध्यान ¨सह, मान ¨सह, हेमराज, विजय कुमार, विजया कुमारी, शीला देवी, हरि ¨सह, दान ¨सह महिलाओं ने भी भाग लिया।

chat bot
आपका साथी