पर्यटन सीजन में नए होटलों में होगा पर्यटकों का स्वागत

जागरण संवाददाता मंडी अक्टूबर से शुरू होने वाले पर्यटन सीजन में सराज के जंगलों मनाली के

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 11:18 PM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 11:18 PM (IST)
पर्यटन सीजन में नए होटलों में होगा पर्यटकों का स्वागत
पर्यटन सीजन में नए होटलों में होगा पर्यटकों का स्वागत

जागरण संवाददाता, मंडी : अक्टूबर से शुरू होने वाले पर्यटन सीजन में सराज के जंगलों, मनाली के वादियों और मंडी में पर्यटकों का स्वागत पर्यटन विभाग के तीन नए होटलों में करेगा। सरकार ने अक्टूबर में इनको आरंभ करने की तैयारी की है। इनको पीपीपी मोड पर चलाया जाएगा। इसके लिए टेंडर आमंत्रित कर लिए गए हैं। इनका निर्माण छह माह से अधिक समय हो चुका है।

एशियन डेवलपमेंट बोर्ड यानी एडीबी से वित्त पोषित इन तीन होटलों का निर्माण लगभग 21 करोड़ रुपये से हुआ है। इनमें सराज के जंजैहली स्थित ढीम कटारू, मनाली के बड़ाग्रां और मंडी के मंडी-सुंदरनगर राष्ट्रीय राजमार्ग यह बनकर तैयार हैं। पहले सरकार इनको पर्यटन विभाग के माध्यम से चलाना चाहती थी तथा इसके लिए जंजैहली स्थित होटल का जून माह में मुख्यमंत्री ने उद्घाटन भी कर दिया है, लेकिन कुछ तकनीकी कारणों के चलते अब इनको पीपीपी मोड यानी पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप में चलाने का फैसला लिया गया। इसके लिए हिमाचल प्रदेश लाइव स्टाक डेवलपमेंट बोर्ड के माध्यम से टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। इसमें तीनों होटलों के लिए 10 से 12 पार्टियों ने टेंडर भरे भी हैं। अब आगामी 10-15 दिनों में इनको खोला जाएगा और उसके बाद जिसकी बोली सरकार के नियमानुसार होगी उसे यह दिए जाएंगे। अधिकारियों की माने तो अक्टूबर में इनको आरंभ कर दिया जाएगा। सराज में 22 करोड़ का प्रोजेक्ट

सराज हलके के जंजेहैली में होटल के अलावा टूरिज्म कल्चर सेंटर भी बनाया गया है। इसमें एक ओपन आडिटोरियम, कैफे, पार्किंग, सोविनियर, दुकानें, हर्बल व रोज गार्डन मौजूद हैं। यानी पर्यटकों की हर सुविधा का ध्यान यहां रखा गया है। इसकी लागत 22 करोड़ के आस पास है। मंडी-सुंदरनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने पर्यटन निगम के नए होटल को जल्द आरंभ करने के लिए प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है।

-एसके पराशर, जिला पर्यटन अधिकारी, मंडी।

chat bot
आपका साथी