खरीदारी करने गई महिला, पीछे चोरों ने कर दी सफाई

मौके पर खरीददारी करने बाजार जाना एक महिला को भारी पड़ गया। चोरों ने घर का ताला तोड़ कर करीब एक लाख रूपये चोर चुरा कर फरार हो गए हैं। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। शिकायत में सुमनलता पत्नी लालचंद गांव व डाकघर भांबला का कहना है कि वह दिन के करीब एक बजे जाहू बा•ार में अपने परिवार के साथ दीवाली के मौके पर खरीददारी करने गई थी। जब वह घर पहुंचे तो घर के मुख्य दरवा

By JagranEdited By: Publish:Thu, 08 Nov 2018 09:59 PM (IST) Updated:Thu, 08 Nov 2018 09:59 PM (IST)
खरीदारी करने गई महिला, पीछे चोरों ने कर दी सफाई
खरीदारी करने गई महिला, पीछे चोरों ने कर दी सफाई

संवाद सहयोगी, सरकाघाट : सरकाघाट उपमंडल के भांबला में दिवाली पर खरीदारी करने बाजार जाना एक महिला को भारी पड़ गया। चोरों ने घर का ताला तोड़कर करीब एक लाख रुपये चुराकर फरार हो गए। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। शिकायत में सुमनलता पत्नी लाल चंद गांव व डाकघर भांबला का कहना है वह दिन के करीब एक बजे जाहू बाजार में परिवार के साथ दिवाली की खरीदारी करने गई थी। जब वह घर पहुंचे तो मुख्य दरवाजे के ताले टूटे हुए थे। अंदर जाकर देखा तो कमरों के दरवाजों के ताले भी टूटे हुए थे और घर का सारा सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था। घर में लोहे की अलमारी में रखे हुए एक लाख रुपये गायब थे। घर की मरम्मत के लिए कैश रखा हुआ था। पुलिस ने महिला की शिकायत के बाद जांच शुरू कर दी है।

डीएसपी चंद्रपाल ¨सह ने बताया महिला की शिकायत दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी गई है। शीघ्र आरोपित हिरासत में होंगे।

chat bot
आपका साथी