प्रदेश तो क्या मंडी के लिए भी कुछ नहीं कर पाए जयराम : राठौर

संवाद सहयोगी नेरचौक मंडी का मुख्यमंत्री बनना यहां के लोगों के लिए सौभाग्य की बात थी लेकिन

By JagranEdited By: Publish:Sun, 04 Apr 2021 07:10 PM (IST) Updated:Sun, 04 Apr 2021 07:10 PM (IST)
प्रदेश तो क्या मंडी के लिए भी 
कुछ नहीं कर पाए जयराम : राठौर
प्रदेश तो क्या मंडी के लिए भी कुछ नहीं कर पाए जयराम : राठौर

संवाद सहयोगी, नेरचौक : मंडी का मुख्यमंत्री बनना यहां के लोगों के लिए सौभाग्य की बात थी लेकिन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मंडी के लिए कुछ नहीं कर पाए और यही कारण है आज गली-गली वोट मांगने के लिए घूम रहे हैं। यह बात कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने बल्ह में पत्रकारों से बातचीत में कही। वह यहां वार्ड 14 बैहना और 15 दौहंधी में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करने के लिए पहुंचे थे।

राठौर ने कहा कि कांग्रेस चारों नगर निगमों में जीत दर्ज करेगी। भाजपा सरकार हर कदम पर असफल साबित हो रही है। आज पूरा मंत्रिमंडल मंडी में वोट मांग रहा है। अगर विकास किया होता तो यह नौबत ही नहीं आती। अब मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि जो ग्रामीण क्षेत्र हैं, उन्हें बाद में बाहर कर दिया जाएगा। अगर बाहर ही करना था तो पहले उन ग्रामीण क्षेत्रों को नगर निगम के दायरे में लिया ही क्यों। मुख्यमंत्री अपने फैसलों पर ही अटल नहीं रह पाते हैं और यही कारण है कि आए दिन उनके बयान बदल जाते हैं। आज प्रदेश में हाल यह है कि तीन साल से कोई विकास नहीं हुआ है और महंगाई चरम पर है। बिजली, पानी की दरें बढ़ी हैं। पेट्रोल डीजल महंगा है। मुख्यमंत्री को अपनी हार का आभास हो गया है। इसलिए अब वह घर-घर जाकर वोट मांगने पर मजबूर हो गए हैं। कांग्रेस के जीतने के बाद लोगों से किए गए सभी वादों को पूरा किया जाएगा और दस साल तक टैक्स नहीं लिया जाएगा। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष प्रकाश चौधरी, मिल्क फेडरेशन के पूर्व चेयरमैन चेतराम, एनएसयूआइ के कार्यकारी अध्यक्ष यदुपति ठाकुर आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी