शिविर में किसानों को बांटा गेहूं का बीज

संवाद सहयोगी सरकाघाट कृषि विभाग धर्मपुर ने कोट पंचायत के विश्राम गृह बांदल चौक में किस

By JagranEdited By: Publish:Fri, 06 Nov 2020 03:37 PM (IST) Updated:Fri, 06 Nov 2020 03:37 PM (IST)
शिविर में किसानों को बांटा गेहूं का बीज
शिविर में किसानों को बांटा गेहूं का बीज

संवाद सहयोगी, सरकाघाट : कृषि विभाग धर्मपुर ने कोट पंचायत के विश्राम गृह बांदल चौक में किसान जागरूकता शिविर का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता बीडीसी अध्यक्ष विनोद ठाकुर ने की। शिविर में करीब 150 किसानों ने भाग लिया। किसानों को तीन से पांच किलो तक मुफ्त गेहूं का बीज बांटा गया। वहीं किसानों को जागरूक किया गया कि वे किस तरह अपनी आय को बढ़ा सकते हैं। कृषि विभाग के एसएमएस कुलदीप सिंह गुलेरिया ने किसानों को कृत्रिम खाद, नए बीज, नए औजारों व नई तकनीक के बारे जानकारी दी। इस अवसर पर पशुपालन विभाग के चिकित्सक अनिल कुमार, किसान मोर्चा के महामंत्री युद्धवीर सिंह, धर्मपुर भाजपा महामंत्री व्यास देव चौहान, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुखराम राणा, प्रधान यश पठानिया व अन्य मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी