हिमाचल में सवा लाख सदस्य जोड़ेगा एससी मोर्चा

संवाद सहयोगी सुंदरनगर हिमाचल प्रदेश भाजपा अनुसूचित जाति (एससी) मोर्चा अब बूथ स्तर पर लोगों

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Sep 2020 06:31 PM (IST) Updated:Sun, 20 Sep 2020 06:31 PM (IST)
हिमाचल में सवा लाख सदस्य जोड़ेगा एससी मोर्चा
हिमाचल में सवा लाख सदस्य जोड़ेगा एससी मोर्चा

संवाद सहयोगी, सुंदरनगर : हिमाचल प्रदेश भाजपा अनुसूचित जाति (एससी) मोर्चा अब बूथ स्तर पर लोगों को पार्टी संग जोड़ेगा। एक से डेढ़ माह में सवा लाख लोगों को मोर्चे के साथ जोड़ने का लक्ष्य रखा है। इसके तहत प्रदेश के 7792 में से 33 फीसद ऐसे बूथों की पहचान की जाएगी, जहां इस वर्ग से संबंधित लोग अधिक संख्या में होंगे। हर बूथ पर 11 लोगों की टीम तैयार की जाएगी। इनमें एक बूथ प्रमुख और बाकी सदस्य रहेंगे। सबसे अधिक संख्या वाले बूथों पर 21 लोगों की टीम बनेगी। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की सुंदरनगर में हुई बैठक में प्रदेश अध्यक्ष नितेन कुमार ने यह जानकारी दी।

उनके अनुसार इस प्रक्रिया को एक से डेढ़ माह में अमलीजामा पहनाते हुए इनकी सूची तैयार होगी। वहीं प्रदेश भाजपा महामंत्री व विधायक राकेश जम्वाल ने कार्यकत्र्ताओं का आह्वान किया कि वे केंद्र व प्रदेश सरकारी की जनकल्याणकारी नीतियों को लोगों तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। कोरोना काल में केंद्र ने प्रदेश की जनता के लिए करोड़ों की राशि व्यय की है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। ऐसे में मिशन 2022 हासिल करने के लिए कार्यकत्र्ताओं को धरातल पर कार्य करना होगा। भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री पवन राणा ने बैठक में हर कार्यकर्ता से संवाद किया। वहीं विधानसभा चुनाव पर चर्चा करने के साथ उनके सुझाव भी लिए। बैठक में मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारी व सदस्यों के साथ सभी जिला अध्यक्ष मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी