बरसात थमते ही हाईवे के गड्ढों पर मरहम

बरसात थमते ही मनाली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गड्ढों को भरने का काम शुरू हो गया है। गड्ढों के कारण यहां हाईवे की हालत दयनीय हो चुकी है। रोजाना हादसे हो रहे हैं। वाहन सड़क पर रेंगते नजर आते हैं। गड्ढों के कारण कई माह से सरकार की फजीहत हो रही है। दोपहिया वाहनों का सड़क पर चलना मुशिकल हो गया है। नौलखा से लेकर मंडी तक करीब 25 किलोमीटर लंबा मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। फोरलेन के कार्य व मरम्मत के अभाव में इस मार्ग की हालत दयनीय हो चुकी है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गत दिनों भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को शिमला तलब कर दस दिन के अंदर इस मार्ग की हालत सुधारने के निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को चेताया था कि अगर वह हाईवे की मरम्मत करने में समक्ष नहीं

By JagranEdited By: Publish:Wed, 26 Sep 2018 03:45 PM (IST) Updated:Wed, 26 Sep 2018 03:45 PM (IST)
बरसात थमते ही हाईवे के गड्ढों पर मरहम
बरसात थमते ही हाईवे के गड्ढों पर मरहम

जागरण संवाददाता, मंडी : बरसात थमते ही मनाली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गड्ढों को भरने का काम शुरू हो गया है। गड्ढों के कारण यहां हाईवे की हालत दयनीय हो चुकी है। रोजाना हादसे हो रहे हैं। गड्ढों के कारण कई माह से सरकार की फजीहत हो रही है। दोपहिया वाहनों का सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है। नौलखा से मंडी तक करीब 25 किलोमीटर लंबा मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। फोरलेन के कार्य व मरम्मत के अभाव में इस मार्ग की हालत दयनीय हो चुकी है।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बीते दिनों राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को शिमला तलब कर दस दिन के अंदर मार्ग की हालत सुधारने के निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को चेताया था कि अगर वह हाईवे की मरम्मत करने में समक्ष नहीं हैं तो इस मार्ग को प्रदेश सरकार को वापस कर दें।

मनाली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग को कीरतपुर से मनाली तक फोरलेन करने का काम चल रहा है। मार्ग तीन साल से प्राधिकरण को हस्तांतरित हो चुका है। कीरतपुर से नागचला तक फोरलेन का काम करने वाली कंस्ट्रक्शन कंपनी ने काम बंद कर दिया है। सरकार के सख्त रुख को देखते हुए अब प्राधिकरण खुद इसकी मरम्मत करवा रहा है। 25 किलोमीटर के सफर को तय करने में डेढ़ घंटे से अधिक समय लग रहा है। डडौर में मरम्मत कार्य के कारण मुख्य मार्ग को बंद कर दिया गया है। यहां दूसरी तरफ निर्माणाधीन मार्ग पर यातायात को डायवर्ट किया गया है। यहां पूरे मार्ग पर नए सिरे से बजरी डालकर उस पर टा¨रग की जाएगी। गुटकर में अभी बजरी डालकर गड्ढों को भरा जा रहा है।

-----

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने सुंदरनगर से मंडी तक मनाली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गड्ढों को भरने का काम शुरू कर दिया है। जल्द ही मार्ग की हालत में सुधार होगा।

-ऋग्वेद ठाकुर, उपायुक्त, मंडी।

chat bot
आपका साथी