मंडी जिला में गणतंत्र दिवस पर कर्मवीर सम्मानित

वन मंत्री गोविद ठाकुर ने कहा सरकार के प्रयासों व जन सहयोग से प्रदेश में वन क्षेत्र में अच्छी बढ़ोतरी हुई है। बहुमूल्य वन संपदा के संरक्षण व संवर्धन के लिए व्यापक पौध रोपण अभियान चलाए गए हैं। बीते दो वर्षाें में 172

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Jan 2020 05:15 PM (IST) Updated:Tue, 28 Jan 2020 06:18 AM (IST)
मंडी जिला में गणतंत्र दिवस पर कर्मवीर सम्मानित
मंडी जिला में गणतंत्र दिवस पर कर्मवीर सम्मानित

जागरण संवाददता, मंडी : वन मंत्री गोविद ठाकुर ने कहा कि सरकार के प्रयासों व जन सहयोग से प्रदेश में वन क्षेत्र में अच्छी बढ़ोतरी हुई है। बहुमूल्य वन संपदा के संरक्षण व संवर्धन के लिए व्यापक पौध रोपण अभियान चलाए गए हैं। उन्होंने गणतंत्र दिवस पर मंडी के सेरी मंच पर आयोजित जिलास्तरीय समारोह की अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय ध्वज फहराया। वनमंत्री ने कहा कि बीते दो वर्षाें में 17285 हेक्टेयर वन भूमि में 1.54 करोड़ पौधे लगाए गए हैं। 2030 तक प्रदेश का वन क्षेत्र 30 प्रतिशत तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य एवं सराहनीय सेवाएं देने वाले कर्मवीरों को सम्मानित किया।

पुलिस विभाग में उत्कृष्ट कार्यो के लिए इंस्पेक्टर ललित मोहन, सब इंस्पेक्टर पवन कुमार, सहायक सब इंस्पेक्टर बलबीर सिंह, एएसआइ विनोद कुमार, मुख्य आरक्षी संजीव कुमार, प्रदीप कुमार, एएसआइ केसरी दत्त, गृहरक्षक भूप सिंह व बलवंत कुमार, कांस्टेबल अंजली चौहान को सम्मानित किया। वन सरंक्षण में बेहतर कार्य के लिए पनारसा बीट के वनरक्षक रंगीलू राम व केंद्रीय नर्सरी कमांद के वनरक्षक सुरेंद्र कुमार को भी पुरस्कृत किया गया।

ठोस कचरा प्रबंधन के लिए सम्मानित पंचायतें

ठोक कचरा प्रबंधन के लिए बेहतर कार्य करने वाली जिले की 11 पंचायतों दसेहड़ा, झिड़ी, कथौन, समौड़, ग्वाली, शाला, रखोह, भडारनू, रंधाडा, तुंगाधार व कपाही को 10-10 हजार के चेक देकर सम्मानित किया गया।

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के लिए बांटे पुरस्कार

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत स्कूलों में बेटियों के लिए बेहतर माहौल निर्मित करने के लिए जिले के 10 स्कूलों को 20-20 हजार की इनाम राशि से सम्मानित किया। इनमें भंगरोटू, द्रंग, कोट तुंगल, बीड तुंगल, बगस्याड़, भड़याडा, गोहर, गोखड़ा व जंजहैली के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल शामिल हैं। दसवी कक्षा में दाखिल कन्याओं के 11वीं कक्षा में शत प्रतिशत दाखिले पर आठ स्कूलों को पांच-पांच हजार की इनाम राशि दी गई। इनमें गोहर, बगस्याड़, लड़भड़ोल, साईगलू, बगड़ागलू, बीड तुंगल और कोटमोर्स के वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल शामिल हैं।

अभियान में बेहतर कार्य के लिए इन्हें भी सम्मान

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान में शिशु लिग अनुपात संतुलन के लिए बेहतर कार्य करने पर गोहर, मंडी और धर्मपुर के बाल विकास परियोजना अधिकारी क्रमश: सीमा ठाकुर, धनी राम और आरआर भारद्वाज को सम्मानित किया गया। इस अभियान में वृत्त स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए खारसी की पर्यवेक्षक चंद्रवती, माधो गलू की कांता देवी और थारजूं की पर्यवेक्षक कांता देवी को पुरस्कार दिया गया। अभियान में बेहतर सहयोग व कार्य के लिए तरनोह, सदोह, किलिग औरचौरी पंचायत को पुरस्कार दिए गए। इसमें सक्रिय भागीदारी के लिए सर्वदेवता सेवा समिति मंडी के प्रधान शिवपाल शर्मा भी सम्मानित किए गए। अभियान में बढ़चढ़ कर भाग लेने वाली स्कूल प्रबंधन समितियों कैहनवाल, सांगलवाड़ा और चलौटी को सम्मान मिला।

मेधावी बच्चिया की सम्मानित

सशक्त महिला योजना के तहत आर्यन पब्लिक स्कूल की नेहा, होली एंजल मॉडल स्कूल की लीपाक्षी और किग जार्ज रॉयल पब्लिक स्कूल की ईशा सकलानी को नकद इनाम से सम्मानित किया गया।

पोषण अभियान में इन्हें सम्मान

पोषण अभियान के सफल कार्यान्वयन के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जीवानंद चौहान, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार और बीएमओ पद्धर डॉ. अनुराधा शर्मा को सम्मानित किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं को प्रभावी तरीके से लागू करने में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बाल विकास परियोजना अधिकारी द्रंग संतोष कुमार और बाल विकास परियोजना अधिकारी गोहर सीमा ठाकुर को सम्मानित किया गया।

chat bot
आपका साथी