धार्मिक आयोजनों से भक्तिमय हुआ जोगेंद्रनगर

उपमंडल जोगेंद्रनगर में लगातार हो रहे धार्मिक महासम्मेलनों से क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो गया है। प्रत्येक पंचायत में धार्मिक कार्यक्रमों के माध्यम से न केवल धर्म का ज्ञान क्षेत्रवासियों को मिल रहा है। बल्कि नारी सशक्तिकरण पर भी संत समाज श्रद्धालुओं का ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। धार्मिक आयोजनों से लोग धर्म का पालन करना भी सीख रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Nov 2018 06:50 PM (IST) Updated:Fri, 16 Nov 2018 06:50 PM (IST)
धार्मिक आयोजनों से भक्तिमय हुआ जोगेंद्रनगर
धार्मिक आयोजनों से भक्तिमय हुआ जोगेंद्रनगर

संवाद सहयोगी, जोगेंद्रनगर : उपमंडल जोगेंद्रनगर में लगातार हो रहे धार्मिक महासम्मेलन से क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो गया है। प्रत्येक पंचायत में धार्मिक कार्यक्रमों के माध्यम से न केवल धर्म का ज्ञान क्षेत्रवासियों को मिल रहा है। बल्कि नारी सशक्तीकरण पर भी संत समाज श्रद्धालुओं का ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। धार्मिक आयोजनों से लोग धर्म का पालन करना भी सीख रहे हैं। इससे धर्म का प्रचार प्रसार बढ़ रहा है। महापुरुषों द्वारा लिखी गई गाथाओं की पुस्तकें भी श्रद्धालुओं को पसंद आ रही हैं। हरिद्वार के गोरखपुर गीता प्रेस की पुस्तकें धार्मिक प्रवृति के लोगों को पसंद आ रही हैं। धार्मिक स्थलों के लिए प्रसिद्ध जिला मुख्यालय के उपमंडल जोगेंद्रनगर में हो रहे धार्मिक आयोजनों का असर भी क्षेत्र में देखने को मिल रहा है। श्रद्धालुओं द्वारा अपनी ऐच्छिक निधि से विशाल भंडारे की भी व्यवस्था की जा रही है। इसके अलावा प्रात: प्रभात फेरी में भी युवा, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों का रुझान बढ़ा है। वर्तमान में भी शहर के सनातन धर्म सभा मंदिर में हरिद्वार ऋषिकेष के महान संत लक्ष्मी नारायण के मुखार¨बद से श्रीमद्भागवत ज्ञान महायज्ञ का प्रसार किया जा रहा है। रोजाना सैकड़ों की तादात में महिला और पुरुष हाजरी भर रहे हैं। बहरहाल धार्मिक आयोजनों से क्षेत्र का माहौल पूर्णत: धार्मिक बना हुआ है। अब तो स्कूल और महाविद्यालयों के विद्यार्थियों के द्वारा भी धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी