किसानों को मिलेंगे 350 टै्रक्टर व 2200 पावर टिल्लर

फरेंद्र ठाकुर मंडी जिला मंडी के किसानों को जल्द 350 ट्रैक्टर व 2200 पावर टिल्लर मिलेंग

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Jul 2020 04:43 PM (IST) Updated:Tue, 07 Jul 2020 06:18 AM (IST)
किसानों को मिलेंगे 350 टै्रक्टर
व 2200 पावर टिल्लर
किसानों को मिलेंगे 350 टै्रक्टर व 2200 पावर टिल्लर

फरेंद्र ठाकुर, मंडी

जिला मंडी के किसानों को जल्द 350 ट्रैक्टर व 2200 पावर टिल्लर मिलेंगे। कृषि विभाग ने किसानों की मांग पर डिमांड भेज दी है। प्रदेश सरकार ने ट्रैक्टर व पावर टिल्लर खरीदने पर 50 फीसद सबसिडी का प्रावधान किया है। पिछले साल कृषि विभाग ने 260 ट्रैक्टर की डिमांड भेजी थी। इसमें से किसानों को 203 ट्रैक्टर उपलब्ध करवाए गए थे। हालांकि डिमांड की खेप को आने में समय लगाता है। सर्वप्रथम खेप की डिमांड शिमला भेजी है। इसके बाद एक साथ इसका बजट बनाया जाता है। उसके बाद डिमांड पहुंचती है। आधुनिक खेती के युग में बैलों से खेती करने का चलन लगभग खत्म हो गया है, नए-नए कृषि यंत्र आ रहे हैं।

किसानों की डिमांड के अनुसार ही ट्रैक्टर व पावर टिल्लर की खेप मंगवाई जाती है। अधिकतर किसान खेतों में ट्रैक्टर व पावर टिल्लर का इस्तेमाल करते हैं। इससे कार्य आसान होता है। कृषि विकास दर को भी गति मिलती है और फसल भी अच्छी होती है।

-------------

कृषि विभाग ने 350 ट्रैक्टर और 2200 पावर टिल्लर की डिमांड भेज दी है। इसमें 50 फीसद सबसिडी का प्रावधान किया गया है। पिछले वर्ष 260 ट्रैक्टर की डिमांड भेजी गई थी।

-डॉ. कुलदीप वर्मा, उपनिदेशक कृषि विभाग मंडी।

chat bot
आपका साथी