महिला से बदसलूकी मामला: किरकिरी के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, बिना सुरक्षा बस में आई पीडि़ता

जिला मंडी के सरकाघाट में बुजुर्ग महिला से बदसलूकी मामले में इतनी किरकिरी के बाद भी जिला प्रशासन नींद से नहीं जागा है।

By Rajesh SharmaEdited By: Publish:Mon, 11 Nov 2019 03:57 PM (IST) Updated:Mon, 11 Nov 2019 03:57 PM (IST)
महिला से बदसलूकी मामला: किरकिरी के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, बिना सुरक्षा बस में आई पीडि़ता
महिला से बदसलूकी मामला: किरकिरी के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, बिना सुरक्षा बस में आई पीडि़ता

सरकाघाट, जेएनएन। जिला मंडी के सरकाघाट में बुजुर्ग महिला से बदसलूकी मामले में इतनी किरकिरी के बाद भी जिला प्रशासन नींद से नहीं जागा है। पीडि़ता राजदेई मेडिकल करवाने के लिए अपनी बेटी के साथ बिना किसी सुरक्षा के हमीरपुर से भरेड़ी तक निजी बस में आईं। रास्ते में उनके साथ कुछ भी हो सकता था। सोशल मीडिया में फोटो वायरल होने के बाद प्रशासन नींद से जागा। भरेड़ी में मां-बेटी को बस से उतारकर टैक्सी व पुलिस सुरक्षा उपलब्ध करवाई गई।

पीडि़ता ने बिना पुलिस सुरक्षा से हमीरपुर से भरेड़ी तक का कऱीब 30 किलोमीटर का सफऱ तय किया। पीडि़ता के साथ उनका दामाद भी बस में ही था। डीएसपी सरकाघाट चंद्रपाल सिंह ने बताया पीडि़ता और उनके परिवार को पूरी सुरक्षा प्रदान की जा रही है। परिजनों के कहने पर ही पीडि़ता मंडी की सीमा भरेड़ी तक बस में आई। वहां से सरकाघाट पुलिस निजी वाहन में पीडि़ता को सरकाघाट तक लेकर आई।

chat bot
आपका साथी