धर्मपुर-रिवालसर बस रूट बदलने का विरोध

परिवहन विभाग दशकों पुराने धर्मपुर-रिवालसर-मंडी बस सेवा के रूट बदलने का ग्रामीणों ने विरोध किया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 Feb 2020 04:56 PM (IST) Updated:Tue, 18 Feb 2020 06:16 AM (IST)
धर्मपुर-रिवालसर बस रूट बदलने का विरोध
धर्मपुर-रिवालसर बस रूट बदलने का विरोध

सहयोगी, रिवालसर : धर्मपुर-रिवालसर-मंडी बस रूट बदलने का ग्रामीणों ने विरोध किया है। ग्रामीणों ने कहा कि बस को वाया पतरौण-ननावां चलाने से सरकाघाट व रिवालसर क्षेत्र की जनता को भारी परेशानी होगी। ग्रामीणों में परिवहन विभाग के खिलाफ रोष है। सरकाघाट की थौना पंचायत के प्रधान सुरेश कुमार, पूर्व प्रधान लक्ष्मण दास, परमानंद, जगदीश व टिक्कर पंचायत के पूर्व प्रधान जगजीवन, उपप्रधान हरि सिंह राणा ने बताया कि रूट बदलने से लोगों को रिवालसर आने के लिए कोई बस सेवा नहीं है।

बस करीब सायं साढ़े चार बजे थोना से रिवालसर के लिए निकलती थी और करीब छह बजकर 20 मिनट पर रिवालसर पहुंच जाती थी। क्षेत्र के लोगों को रिवालसर पहुंचने का यही एकमात्र यातायात साधन था। ग्रामीणों ने बताया कि जिस रूट पर यह बस चल रही है उस पर दुर्गपुर से करीब 15 मिनट पहले एक और बस चलती है। एक रूट पर दो बसें चलाने का कोई औचित्य नहीं है। उन्होंने बस को पुराने रूट पर चलाने की मांग की है अन्यथा जनता आंदोलन करेगी। मंडलीय प्रबंधक अमर नाथ सलारिया का कहना है कि लोगों की मांग पर ही बस का रूट बदला गया था। फिर भी लोगों की समस्या का समाधान किया जाएगा।

......

जनता की परिवहन सुविधाओं का ध्यान रखा जाएगा। इस बारे जो भी जरूरी कदम होंगे उठाए जाएंगे और लोगों की मांग को पूरा किया जाएगा।

-गोविंद ठाकुर, वन एवं परिवहन मंत्री।

chat bot
आपका साथी