भ्रष्टाचार में संलिप्त अधिकारियों पर हो कार्रवाई

द्रंग ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष वामन देव ठाकुर ने कहा कि कोरोना महामारी में भी प्रदेश सरकार के अधिकारी सरकार की नाक के नीचे भ्रष्टाचार में खुलेआम किसी के डर के बिना शामिल पाए जा रहे हैं। प्रदेश सचिवालय में किसी द्वारा दिए गए सेनेटाइज जो पचास रुपये के थे उनको डेढ़ सौ रुपये में खरीद कर भ्रष्टाचार

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 May 2020 06:26 PM (IST) Updated:Tue, 26 May 2020 06:26 PM (IST)
भ्रष्टाचार में संलिप्त अधिकारियों पर हो कार्रवाई
भ्रष्टाचार में संलिप्त अधिकारियों पर हो कार्रवाई

सहयोगी, पद्धर : द्रंग ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष वामन देव ठाकुर ने आरोप लगाया कि कोरोना महामारी में भी प्रदेश सरकार के अधिकारी भ्रष्टाचार में खुलेआम किसी के डर के बिना शामिल पाए जा रहे हैं। प्रदेश सचिवालय में किसी द्वारा दिए गए सैनिटाइजर जो 50 रुपये के थे उनको डेढ़ सौ रुपये में खरीद कर भ्रष्टाचार किया और स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारी भ्रष्टाचार में शामिल पाए गए। वामन देव ठाकुर ने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से मांग की है कि कोरोना की इस महामारी के दौरान जो अफसर या नेता भ्रष्टाचार में शामिल है उसे शीघ्र बेकनाव करके सजा मिलनी चाहिए।

chat bot
आपका साथी