आज मंडी शहर में प्रवेश नहीं कर पाएंगे बड़े वाहन

जागरण संवाददाता मंडी मंडी शहर में शनिवार को बडे़ वाहन प्रवेश नहीं कर पाएंगे। सुबह अ

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 06:51 PM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 06:51 PM (IST)
आज मंडी शहर में प्रवेश नहीं कर पाएंगे बड़े वाहन
आज मंडी शहर में प्रवेश नहीं कर पाएंगे बड़े वाहन

जागरण संवाददाता, मंडी : मंडी शहर में शनिवार को बडे़ वाहन प्रवेश नहीं कर पाएंगे। सुबह आठ बजे से तीन बजे तक केवल दोपहिया वाहनों को ही शहर में आने की अनुमति होगी।

सेरी मंच पर भाजपा की रैली के चलते पुलिस ने यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। इसके मुताबिक जोगेंद्रनगर व कटौला की तरफ से आने वाले सभी वाहन विक्टोरिया पुल पर सवारियां उतारने के बाद पार्किंग के लिए बिंद्रावणी वाया भ्यूली चौक जाएंगे। विक्टोरिया पुल से मंडी शहर के लिए रैली समाप्त होने तक दोपहिया वाहन ही जा सकेंगे। रिवालसर व कोटली से आने वाली सभी गाडि़यां तल्याहड़ चौक से वाया कैहनवाल चौक होते हुए पुलघराट, बाईपास पर सवारियां उतारने के बाद बड़े वाहन पार्किग के लिए बिंद्रावणी वाया भ्यूली चौक जाएंगे तथा छोटे वाहन बाईपास पार्किग में रुकेंगे। पार्किग की जगह कम होने पर वाहनों को सब्जी मंडी सड़क पर भेजा जाएगा।

इसी तरह अस्पताल रोड से आने वाली सभी गाडि़यां सकोडी पुल में सवारियां उतारने के बाद वापस जाएंगी व मंडी-सदयाणा सड़क में पार्क होंगी तथा रैली समाप्त होने पर उक्त वाहन सदयाणा सड़क पार्किंग से ही सवारियों को वापस ले जाएंगे। नेरचौक की तरफ से वाहन बाईपास पर सवारियां उतारने के बाद बड़े वाहन पार्किग के लिए बिंद्रावणी वाया भ्यूली चौक जाएंगे तथा छोटे वाहन बाईपास पार्किग में रुकेंगे।

पंडोह से आने वाली सभी गाडि़यां बस स्टैंड में सवारियां उतारने के बाद बिंद्रावनी पार्किग के लिए जाएंगे तथा रैली समाप्त होने पर उक्त वाहन भ्यूली चौक से ही सवारियों को वापस ले जाएंगे। कांगणी धार की तरफ से आने वाली सभी गाडियां गुरुद्वारा पड्डल में सवारियां उतारने के बाद वहीं पार्क होगीं। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने इसकी पुष्टि की है।

-------------

इन जगह बनाई गई है पार्किंग

-बाईपास रोड में 250 छोटे वाहन।

-बस स्टैंड पार्किंग में 100 छोटे वाहन।

-गुरुद्वारा (पड्डल) में 50 छोटे वाहन।

-भीमाकाली पार्किग में 60 वाहन।

-नया पुल विक्टोरिया के पास 40 वाहन।

-बिंद्रावणी में रैली में आने वाली बडे़ वाहन।

-सब्जी मंडी रोड में रैली में आने वाली बडे़ वाहन।

chat bot
आपका साथी