सराज नहीं, शिमला से हूं कर्मचारियों का नेता : अश्वनी

अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की मंडी में हुइ्र बैठक

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Nov 2018 06:58 PM (IST) Updated:Tue, 20 Nov 2018 06:58 PM (IST)
सराज नहीं, शिमला से हूं कर्मचारियों का नेता : अश्वनी
सराज नहीं, शिमला से हूं कर्मचारियों का नेता : अश्वनी

जागरण संवाददाता, मंडी : अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की सरदारी को लेकर कर्मचारी नेताओं में रार बढ़ती जा रही है। महासंघ के 52वें स्थापना दिवस पर गुटबाजी का साया देखने को मिला। सुरेंद्र ठाकुर व एनआर ठाकुर ने बिलासपुर और अश्वनी ठाकुर ने मंडी में अपने समर्थकों के साथ शक्ति प्रदर्शन कर स्थापना दिवस मनाया। गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष अश्वनी ठाकुर ने मंडी के विश्वकर्मा मंदिर में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता की। बकौल अश्वनी ठाकुर, वह बीस वर्ष से शिमला में शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं। उनका जन्म भले ही सराज हलके में हुआ है, लेकिन कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व वह शिमला कर रहे हैं। बीस वर्ष से उनकी कर्मभूमि शिमला ही रही है। उन्हें कर्मचारियों ने अध्यक्ष पद का दावेदार बनाया है। वह कर्मचारियों के सबसे बड़े शिक्षा विभाग का प्रतिनिधित्व करते हैं। शिक्षा विभाग में करीब 45 हजार कर्मचारी हैं।

उन्होंने माना कि कर्मचारी महासंघ इस समय गुटबाजी का शिकार है। इसके चलते महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष का चुनाव नहीं हो पा रहा है। आपसी सहमति बनाए जाने की कोशिश की जा रही है। शिमला और हमीरपुर से महासंघ के अध्यक्ष रह चुके हैं। अब मंडी की बारी है। इस मौके पर पूर्व कर्मचारी नेता हरीश शर्मा, रेवती शर्मा के अलावा उपायुक्त कार्यालय कर्मचारी महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष राजेश शर्मा व महासंघ के पूर्व जिला महासचिव सतीश ठाकुर भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी