नमो संघ ने इंद्रपाल भारद्वाज को किया सम्मानित

मुख्यअतिथि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दुष्यंत गौतम ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम में करीब सात सौ कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। उपमंडल सरकाघाट ग्राम पंचायत झंझैल के गांव बगड़ागलू से संबंध रखने वाले व भारतीय नमो संघ के प्रदेश महामंत्री इंद्र पाल भारद्वाज को भारतीय जनता पार्टी की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने व उत्कृष्ट कार्यों के लिए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दुष्यंत गौतम ने प्रतीक

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Nov 2018 02:37 PM (IST) Updated:Thu, 15 Nov 2018 02:37 PM (IST)
नमो संघ ने इंद्रपाल भारद्वाज को किया सम्मानित
नमो संघ ने इंद्रपाल भारद्वाज को किया सम्मानित

संवाद सहयोगी, सरकाघाट : भारतीय नरेंद्र मोदी संघ के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज कुमार मनु ने सक्रिय कार्यकर्ताओं के लिए दिल्ली में सम्मान समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम का आगाज मुख्यअतिथि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दुष्यंत गौतम ने किया। इस कार्यक्रम में करीब सात सौ कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। उपमंडल सरकाघाट ग्राम पंचायत झंझैल के गांव बगड़ागलू निवासी भारतीय नमो संघ के प्रदेश महामंत्री इंद्र पाल भारद्वाज को पार्टी की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने व उत्कृष्ट कार्यो के लिए प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। इंद्रपाल भारद्वाज ने उपाध्याक्ष दुष्यंत गौतम व नमो संघ टीम का धन्यावाद किया है। कार्यक्रम में मनोज कुमार मनु, विजय सांपला, सूरज भान कटारिया, हंसराज हंस, पूजा, कपिल मिश्रा व नंदनी शर्मा शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी