खेलो इंडिया यूथ गेम्स में विनाक्षी ने जीता स्वर्ण पदक

खेला इंडिया यूथ गेम्ज 2019 के अंडर-21 वर्ग में प्रदेश की विनाक्षी ने स्वर्ण पदक जीत कर देशभर में प्रदेश का नाम रोशन किया है। विनाक्षी ने 57 किलोग्राम भारवर्ग में हरियाणा की शशी चोपड़ा को बाहर का रास्ता दिखाकर स्वर्ण पदक प्राप्त करने में सफलता हासिल की है। जबकि हरियाणा की शशी चोपड़ा यूथ गे ज में व‌र्ल्ड चैंपियन हैं। विनाक्षी जिला किन्नौर की रहने वाली है तथा इससे पूर्व भी विनाक्षी ने राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश के लिए कई पदक हासिल किए हैं। प्रदेश की

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jan 2019 04:12 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jan 2019 04:12 PM (IST)
खेलो इंडिया यूथ गेम्स में विनाक्षी ने जीता स्वर्ण पदक
खेलो इंडिया यूथ गेम्स में विनाक्षी ने जीता स्वर्ण पदक

संवाद सहयोगी, सुंदरनगर : खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2019 के अंडर-21 वर्ग में प्रदेश की विनाक्षी ने स्वर्ण पदक जीत कर नाम रोशन किया है। विनाक्षी ने 57 किलोग्राम भारवर्ग में हरियाणा की शशि चोपड़ा को बाहर का रास्ता दिखाकर स्वर्ण पदक प्राप्त करने में सफलता हासिल की है। जबकि हरियाणा की शशि चोपड़ा यूथ गेम्स में चैंपियन हैं। विनाक्षी जिला किन्नौर की रहने वाली है। इससे पूर्व भी विनाक्षी ने राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश के लिए कई पदक हासिल किए हैं। प्रदेश की टीम के साथ पुणे गए कोच मान सह ठाकुर, उपेंद्र नेगी तथा प्रबंधक विमला वर्मा ने बताया कि प्रदेश की टीम ने मुक्केबाजी में खेलो इंडिया यूथ गेम्स में बेहतर प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि विनाक्षी द्वारा जीते गए स्वर्ण पदक के अलावा तीन कांस्य पदक भी प्रदेश के खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में हासिल किए हैं। कांस्य पदक हासिल करने वाले खिलाड़ियों में बिलासपुर के नवराज चौहान ने 52 किलोग्राम भारवर्ग में, किन्नौर की स्नेह ने 63 किलोग्राम भार वर्ग में तथा शिमला की पैरिका ने 64 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का नाम रौशन किया है। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रदेश की टीम में कुल 14 खिलाड़ी शामिल हुए, जिनमें से नौ खिलाड़ी क्वाटर फाइनल तक पहुंचे। खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन पर खेल मंत्री गो¨वद ¨सह ठाकुर, सहायक निदेशक शारीरिक शिक्षा प्रीतम धौटा, एडीपीओ हेड क्वाटर भागराम, संयुक्त निदेशक चंद्रशेखर शर्मा ने खिलाड़ियों तथा उनके साथ गए प्रशिक्षकों को बधाई दी है।

chat bot
आपका साथी