देव कपाट खुलते ही हार भ्रमण पर निकले क्षेत्र के देवी देवता

ही देवालयों के देव कपाट खुलने के बाद फिर से क्षेत्र में माहौल भक्तिमय हो गया है। देवी देवताओं के रथ गांव गांव में ग्रामीणों को आशीर्वाद देने के लिए हार भृमण पर निकलना शुरू हो गए हैं। क्षेत्र की अराध्य देवी मां जालपा भगवती सरौण अराध्य देव पाईंदल ऋषि डोलरा देव अगिनपाताल कतीउर टीला के रथ मंगलवार को

By JagranEdited By: Publish:Wed, 18 Sep 2019 09:25 PM (IST) Updated:Thu, 19 Sep 2019 06:42 AM (IST)
देव कपाट खुलते ही हार भ्रमण पर निकले क्षेत्र के देवी देवता
देव कपाट खुलते ही हार भ्रमण पर निकले क्षेत्र के देवी देवता

सहयोगी, पद्धर : अश्विन माह शुरू होते ही देवालयों के देव कपाट खुलने के बाद फिर से क्षेत्र में माहौल भक्तिमय हो गया है। देवी देवताओं के रथ गांव गांव में ग्रामीणों को आशीर्वाद देने के लिए हार भ्रमण पर निकलना शुरू हो गए हैं। क्षेत्र की अराध्य देवी मां जालपा भगवती सरौण, अराध्य देव पाईंदल ऋषि डोलरा, देव अग्निपाताल कतीउर टीला के रथ मंगलवार को सायर उत्सव के दिन कुन्नु गांव पहुंचे। जहां ग्रामीणों द्वारा सभी देवी देवताओं का भव्य स्वागत किया। तीनों देवता स्थानीय ग्रामीण खेम सिंह ठाकुर के घर पोते के जन्म दिवस के उपलक्ष्य पर दावत में शामिल हुए। देवताओं के रथ मंगलवार सायं को कुन्नु पहुंचे। इस दौरान लोगों ने देव परंपरा के मुताबिक तीनों देवताओं का स्वागत किया। सैकड़ों लोग देव मिलन के साक्षी भी बने। बुधवार को तीनों देवी देवता समारोह में शामिल सैकड़ों श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देने के बाद अपने अपने कारदारों के साथ अगले पड़ाव के लिए रवाना हुए। माता जालपा भगवती और देव पाईंदल ऋषि क्षेत्र के भलुंई गांव को दावत पर रवाना हुए। जबकि देव अग्निपाताल कतीउर टीला का रथ पधर क्षेत्र के सकरोग गांव को रवाना हुआ। इस दौरान माता जालपा भगवती के पुजारी अजय कुमार उर्फ अज्जू, गुर देवी सिंह, देव पाईंदल ऋषि के पुजारी देवी लाल, गुर हुकम चंद, देव अग्निपाताल के पुजारी मोती राम आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी