मुख्याध्यापक संवर्ग अधिकारी संघ का चुनाव तीन को

प्रदेश मुख्याध्यापक संवर्ग अधिकारी संघ जिला मंडी के द्विवार्षिक चुनाव 3 नवंबर को राजकीय केंद्रीय पाठशाला यू ब्लाक मंडी में होंगे। जिला प्रधान प्रवीण गुलेरिया ने बताया चुनाव प्रक्रिया सुबह साढ़े दस बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक चलेगी। चुनाव राज्य कार्यकारिणी द्वारा नियुक्त चुनाव प्रभारी पूर्व प्रधान राजेश गुप्ता की देख रेख में होंगे। इन चुनावों में जिला मंडी के 137 हाई स्कूलों में कार्यरत मुख्

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Oct 2019 08:28 PM (IST) Updated:Tue, 22 Oct 2019 08:28 PM (IST)
मुख्याध्यापक संवर्ग अधिकारी संघ का चुनाव तीन को
मुख्याध्यापक संवर्ग अधिकारी संघ का चुनाव तीन को

जागरण संवाददाता, मंडी : प्रदेश मुख्याध्यापक संवर्ग अधिकारी संघ जिला मंडी के द्विवार्षिक चुनाव तीन नवंबर को राजकीय केंद्रीय पाठशाला यू ब्लॉक मंडी में होंगे। जिला प्रधान प्रवीण गुलेरिया ने बताया चुनाव प्रक्रिया सुबह साढ़े दस बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक चलेगी। चुनाव राज्य कार्यकारिणी द्वारा नियुक्त चुनाव प्रभारी पूर्व प्रधान राजेश गुप्ता की देख रेख में होंगे। इन चुनावों में जिला मंडी के 137 हाई स्कूलों में कार्यरत मुख्याध्यापकों के अलावा 130 वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं के वह प्रधानाचार्य जो मुख्याध्यापक कॉडर से पदोन्नत हुए हैं भाग लेंगे। दो सालों की गतिविधियों पर चर्चा के बाद चुनावी प्रक्रिया आरंभ होगी। चुनावी प्रक्रिया में भाग लेने के लिए द्विवार्षिक सदस्यता लेना अनिवार्य है। अब तक लगभग 50 सदस्यों ने सदस्यता नहीं ली है।

chat bot
आपका साथी