सेरी मंच से कल शुरू होगा भाजपा सदर का सदस्यता अभियान

ल का सदस्यता अभियान 6 जुलाई को सुबह 11 बजे सेरी मंच मंडी में शुरू होगा। प्रदेश महामंत्री और संगठन पर्व सदस्यता अभियान के प्रदेश प्रभारी राम सिंह सेरी मंच से इस अभियान का शुभारंभ करेंगे। प्रेस सचिव हिमांशु शर्मा ने बताया कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और उसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए अधिक से अधिक लोगों को इस पार्टी से जोड़ कर भाजकपा को और मजबूत करना है। सदर मंडल में 20 प्रतिशत सदस्य को बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है। उ

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Jul 2019 03:52 PM (IST) Updated:Thu, 04 Jul 2019 03:52 PM (IST)
सेरी मंच से कल शुरू होगा भाजपा सदर का सदस्यता अभियान
सेरी मंच से कल शुरू होगा भाजपा सदर का सदस्यता अभियान

संवाद सहयोगी, मंडी : भाजपा सदर मंडल का सदस्यता अभियान छह जुलाई को सुबह 11 बजे सेरी मंच मंडी में शुरू होगा। प्रदेश महामंत्री और संगठन पर्व सदस्यता अभियान के प्रदेश प्रभारी राम सिंह सेरी मंच से इस अभियान का शुभारंभ करेंगे। प्रेस सचिव हिमांशु शर्मा ने बताया कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और उसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए अधिक से अधिक लोगों को इस पार्टी से जोड़ कर भाजपा को और मजबूत करना है। सदर मंडल में 20 प्रतिशत सदस्य को बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने मंडी की समस्त जनता से आग्रह किया है की भाजपा की सदस्यता अभियान में स्वेच्छा से शामिल हों। यह सदस्यता अभियान छह जुलाई से शुरू होकर 11 अगस्त तक चलेगा और कोई भी व्यक्ति अपने मोबाइल फोन से 8980808080 नंबर पर मिस कॉल करके या फिर फार्मभर कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर सकता है। भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर जनता को भाजपा विचारधारा से जोड़ेंगे। उन्होंने सभी मंडल पदाधिकारियों, मंडल कार्यसमिति सदस्यों, मोर्चो व प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों, ग्राम केंद्रों के अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, बूथ पालक, बीएलए से निवेदन किया है कि संगठन पर्व सदस्यता अभियान को सफल करने के लिए अपनी उपस्थिति आवश्यक रूप से दर्ज करवाएं।

chat bot
आपका साथी