भाजपा में नहीं विरोश सहन करने शक्ति : कौल सिंह

जागरण टीम पद्धर/बरोट पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 07:03 PM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 07:03 PM (IST)
भाजपा में नहीं विरोश सहन करने शक्ति : कौल सिंह
भाजपा में नहीं विरोश सहन करने शक्ति : कौल सिंह

जागरण टीम, पद्धर/बरोट : पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार में विरोध को सहन करने की हिम्मत नहीं है। शुक्रवार को विधानसभा में बजट सत्र के पहले दिन हुई धक्का-मुक्की पर उन्होंने कहा कि सवाल उठाना विपक्ष का हक है। धक्का-मुक्की करना गलत है। कांग्रेस विधायकों का विधानसभा से निष्कासन के आदेश लोकतंत्र की हत्या है।

शुक्रवार को पद्धर और बरोट क्षेत्र के दौरे के दौरान कौल सिंह ने कहा कि कांग्रेस नेता महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के खिलाफ अपनी बात रखना चाहते थे। जिस तरह से भाजपा नेताओं ने व्यवहार किया है वह उनकी बौखलाहट का दर्शाता है। कांग्रेस इसका विरोध करती है। महंगाई की वजह से गरीब लोगों को रोजी-रोटी के लाले पड़ गए हैं। सहकारी सभा के डिपुओं में मिलने वाले खाद्य तेल की कीमत 103 रुपये प्रति लीटर हो गई है। दाल सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। जयराम प्रदेश के नहीं सराज के मुख्यमंत्री बनकर रह गए हैं। मंडी जिला की जनता को भी निराशा ही हाथ लगी है। विधायक जवाहर ठाकुर पूरी तरह नाकाम साबित हुए हैं।

chat bot
आपका साथी