करणी सेना में पदाधिकारियों की जिम्मेवारी की तय

जिला करणी सेना कार्यकारिणी की बैठक सोमवार को वीडियो कॉफ्रेसिग के माध्यम से हुई। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रजनीश सोनी ने की। इसमें विशेष रूप से प्रदेश करणी सेना अध्यक्ष पीयूष चंदेल महामंत्री सुभाष ठाकुर आइटी सेल सयोंजक रोहित उपस्थित रहे। इस दौरान जिला संगठन मंत्री और महामंत्रियों ने महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार और जानकारियां दी। बैठक में ब्लॉक स्तर पर संगठन की रूपरेखा और पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई। करणी सेना प्रवक्ता मीनू यादव ने बताया कि कोरोना महामारी के कारण को

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Jun 2020 06:10 PM (IST) Updated:Mon, 01 Jun 2020 06:10 PM (IST)
करणी सेना में पदाधिकारियों की जिम्मेवारी की तय
करणी सेना में पदाधिकारियों की जिम्मेवारी की तय

सहयोगी, नेरचौक : जिला करणी सेना कार्यकारिणी की बैठक सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हुई। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रजनीश सोनी ने की। इसमें विशेष रूप से प्रदेश करणी सेना अध्यक्ष पीयूष चंदेल, महामंत्री सुभाष ठाकुर, आइटी सेल संयोजक रोहित उपस्थित रहे। इस दौरान जिला संगठन मंत्री और महामंत्रियों ने महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार और जानकारियां दी। बैठक में ब्लॉक स्तर पर संगठन की रूपरेखा और पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई। करणी सेना प्रवक्ता मीनू यादव ने बताया कि कोरोना महामारी के कारण कोई भी बड़ी बैठक या कार्यक्रम नहीं किया जा सकता है। कई विषयों पर प्रदेश के अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष के बीच चर्चा हुई। करणी सेना मंडी द्वारा सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। बैठक में निर्णय लिया कि करणी सेना सोशल मीडिया से प्रचार-प्रसार कर इसे हथियार बनाएगी। इस अवसर पर जिला संगठन मंत्री नरेश शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रणजीत मंडयाल, संजीव, जिला महामंत्री भूपेंद्र गुलेरिया, उपाध्यक्ष संदीप वर्मा, अनिल, पंकज नेगी, विशाल ठाकुर, राधे श्याम, रजनीश, जितेंद्र सहित अन्य उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी