जोगेंद्रनगर पुलिस ने जरूरतमंदों को बांटे फल
उपमंडल पुलिस ने अन्य राज्यों के मजदूर परिवारों को फल एसं सब्जियां बांटी है। यह साम्रगी पुलिस ने एसआइ उधर सिंह की अगुवाई में दी है। इस आपदा की घड़ी में पुलिस ने इंसानियत के जिदा रहन का परिचय दिया है। प्रशासन की ओर से भी मजदू परिवारों को लगातार राशन उपलब्ध करवाया जा रहा है। पुलिस ने सोमवार को बिना मास्क से बाजार में पहुंचे मजदूरों को मास्क भी दिए हैं। कर्फयू के बीच पुलिस जरूरतमंदों की सहायता के लिए तैयार है।उधम सिंह ने कहा कि झोपड़ियों में गुजर बसर करने वाले मजदूरों को उनकी मांगानुसार सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं। उन्होंने अपने स्तर पर छोटा सा प्रयास किया है जो ओरों के लिए भी प्रेरणा का स्त्रो
संवाद सहयोगी, जोगेंद्रनगर : उपमंडल पुलिस ने अन्य राज्यों के मजदूर परिवारों को फल एवं सब्जियां बांटी है। यह सामग्री पुलिस ने एसआइ उधम सिंह की अगुवाई में दी है। इस आपदा की घड़ी में पुलिस ने इंसानियत का परिचय दिया है। प्रशासन की ओर से भी जरूरतमंद परिवारों को लगातार राशन उपलब्ध करवाया जा रहा है। पुलिस ने सोमवार को बिना मास्क से बाजार में पहुंचे मजदूरों को मास्क भी दिए। कर्फ्यू के बीच पुलिस जरूरतमंदों की सहायता के लिए तैयार है। उधम सिंह ने कहा कि झोपड़ियों में गुजर बसर करने वाले मजदूरों को उनकी मांग अनुसार सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं। उन्होंने अपने स्तर पर छोटा सा प्रयास किया है जो ओरों के लिए भी प्रेरणा का स्त्रोत बनेगा। कर्फ्यू के बीच एसआइ उधम सिंह द्वारा किए जा रहे कार्य की डीएसपी मदनकांत शर्मा व थाना प्रभारी संदीप शर्मा ने सराहना की है।