भालू के हमले में घायल मंगल दास की मौत

संवाद सहयोगी, पद्धर : आदमखोर भालू के हमले से गंभीर रूप से जख्मी हुए दलौसा गांव के मंगल दास की

By JagranEdited By: Publish:Sat, 05 Jan 2019 08:16 PM (IST) Updated:Sat, 05 Jan 2019 08:16 PM (IST)
भालू के हमले में घायल मंगल दास की मौत
भालू के हमले में घायल मंगल दास की मौत

संवाद सहयोगी, पद्धर : आदमखोर भालू के हमले से गंभीर रूप से जख्मी दलौसा गांव के मंगल दास की शुक्रवार रात को पीजीआइ में मौत हो गई। मंगल दास को भालू ने बीते दिनों हमला कर घायल कर दिया था। वहीं गांव की एक और महिला भी इस दौरान भालू के हमले में जख्मी हुई थी। जिसका सिविल अस्पताल जोगेंद्रनगर में उपचार चल रहा है। मंगलदास के पेट में गहरे जख्म होने से संक्रमण फैल गया था। जिस कारण उन्हें पीजीआइ ले जाया गया था, लेकिन शुक्रवार देर रात को चंडीगढ़ में दम तोड़ दिया। मंगलदास की मौत से जिल्हण पंचायत में शोक का माहौल है। मृतक का शव शनिवार देर शाम तक घर नहीं पहुंच पाया था। मृतक के बेटे चुन्नी लाल ने बताया देर रात को शव घर पहुंचेगा। रविवार को दाह संस्कार किया जाएगा। मंगल दास दलौसा गांव का मुखिया था। पूर्व मंत्री कौल ¨सह ठाकुर, विधायक जवाहर ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस सचिव वामन देव ठाकुर, द्रंग कांग्रेस अध्यक्ष केहर ¨सह ठाकुर, भूप ¨सह धरवाल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रेशमा ठाकुर, निर्जला ठाकुर, भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन ¨सह ठाकुर, बीडीसी सदस्य सीता देवी, पंचायत प्रधान निर्मला देवी और उप प्रधान राम लाल सहित आदि ने गहरी संवेदना जताई है।

chat bot
आपका साथी